प्लैटिनम आभूषण (डिजाइन फोटो) 
नागपुर

सोने की राह पर ‘प्लैटिनम’, यूथ में बढ़ा क्रेज, व्हाइट गोल्ड और रोज गोल्ड बनी फर्स्ट चॉइस

Gold-Silver Rate: सोने और चांदी के भाव दिनों-दिन आसमान छू रहे है। ऐसे में लोगों की पहली पसंद प्लैटिनम बनती जा रही है। लोगों का रूझान प्लैटिनम की ओर बढ़ने लगा है।

प्रिया जैस

Nagpur Business News: नागपुर में आज आउट ऑफ होती सोने की कीमतों के चलते लोगों में प्लैटिनम ज्वेलरी की डिमांड बढ़ी है। सोना जहां अभी 1,22,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रेंज में चल रहा है वहीं प्लैटिनम बढ़ते-बढ़ते 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। आज प्लैटिनम से तैयार गहनों की मांग तेजी से बढ़ी है। वैसे भी आज यंग जनरेशन में येलो गोल्ड की जगह प्लैटिनम ज्वेलरी का क्रेज देखा जा रहा है।

युवाओं को प्लैटिनम का नेचुरल कलर पसंद आ रहा है। आजकल एंगेजमेंट के लिए युवा प्लैटिनम ज्वेलरी में रिंग और वेडिंग बैंड की अधिक डिमांड कर रहे हैं। देखा जाए तो प्लैटिनम ज्वेलरी का क्रेज फॉरेन में काफी अधिक है लेकिन सोने की बढ़ती कीमत के चलते अब यह क्रेज यहां पर भी आता जा रहा है। शुक्रवार को सोने में जहां 1,300 रुपये की गिरावट आई वहीं चांदी फिर से 1,700 रुपये की ऊंची छलांग लगाकर 1,67,200 रुपये व 3 प्रश जीएसटी के साथ 1,70,200 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

बदल रहा है नजरिया

सराफा व्यापारियों के अनुसार एक समय सराफा बाजार में प्लैटिनम का कद कभी सोने से ऊंचा था। अब गणित बदल गया है। सोना इतना महंगा हो गया है कि प्लैटिनम लोगों को सस्ता लगने लगा है। नतीजा यह कि जो लोग कभी महंगे प्लैटिनम आभूषणों की ओर देखते तक नहीं थे, अब खरीदने लगे हैं। कुल आभूषणों की खरीदारी में प्लैटिनम के आभूषणों की हिस्सेदारी करीब 15% से 20% से अधिक हो गई है।

आज जहां सोना महंगा होता चला जा रहा है वहीं इसके कारण लोगों का कुछ रुझान प्लैटिनम की तरफ बढ़ता जा रहा है। इसे पसंद करने वाले ज्यादातर लोग मध्यम वर्ग और अमीर परिवार से हैं। जैसे-जैसे इसकी डिमांड बढ़ते जा रही है वैसे-वैसे यह भी सोने की राह पर बढ़ता नजर आ रहा है।

व्हाइट गोल्ड और रोज गोल्ड च्वॉइस

युवा ज्वेलरी मेटल और डिजाइन में नये विकल्प तलाशते हैं और वे नये स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना चाहते हैं। इसमें व्हाइट गोल्ड और रोज गोल्ड उनकी च्वॉइस है। प्लैटिनम में जड़े डायमंड के सेट, ईयररिंग्स, अंगूठियां आदि फैशन में हैं। सोना जहां रिकॉर्ड बना रहा है वहीं प्लैटिनम भी सवा 2 माह में 4,000 रुपये महंगा हो गया है।

  • 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा भाव
  • 4,000 रुपये बढ़ गया सवा 2 माह में
  • 46,000 रुपये की रेंज पर चल रहा था अगस्त में
  • 1.22 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना
  • 1.70 लाख के पार चांदी 3% जीएसटी के साथ

बढ़ती जा रही है डिमांड

बाजार में सोने का नया अवतार यानी प्लैटिनम तेजी से उभर रहा है। अब तक प्लैटिनम एक खास तबके के बीच अपनी जगह बनाए हुए था लेकिन महंगे सोने के मुकाबले इसकी कीमतें कम होने से मध्यम वर्गीय ग्राहक भी इसमें रुचि दिखाने लगे हैं। आज इसकी मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। व्यापारियों के अनुसार पुरुषों की पसंद भले ही प्लैटिनम या सफेद सोना हो चला है लेकिन महिलाओं में आज भी गोल्ड ज्वेलरी का ही क्रेज है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज