दौरे से पहले हिरासत में विदर्भवादी कार्यकर्ता। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: PM मोदी को काले झंडे दिखाने की योजना विफल, दौरे से पहले हिरासत में विदर्भवादी कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नागपुर दौरे से पहले विदर्भ क्षेत्र को अलग राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे संगठनों के कई कार्यकर्ताओं को एहतियात के तौर पर रविवार को हिरासत में ले लिया गया।

आंचल लोखंडे

नागपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नागपुर दौरे से पहले विदर्भ क्षेत्र को अलग राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे संगठनों के कई कार्यकर्ताओं को एहतियात के तौर पर रविवार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि विदर्भ राज्य आंदोलन समिति (वीआरएएस) के कार्यकर्ताओं समेत हिरासत में लिए गए इन लोगों ने अलग राज्य के गठन की मांग को लेकर काले झंडे दिखाने की योजना बनाई थी।

अधिकारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने की कार्रवाई शनिवार रात से शुरू हुई और आज (रविवार) सुबह तक जारी रही। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को जोन-2 के पुलिस उपायुक्त के कार्यालय में रखा गया है। अधिकारी ने बताया, “गिट्टीखदान, अंबाझरी, कोतवाली, वाथोडा थानाक्षेत्र से 40 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह से ही नागपुर में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच आरएसएस मुख्यालय में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर का दौरा किया और संघ के संस्थापकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

दी गई थी चेतावनी

बता दें कि विदर्भवादियों ने स्वतंत्र विदर्भ राज्य की मांग को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का समय मांगा था, जिसके चलते विदर्भराज आंदोलन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश व विभागीय आयुक्त के जरिए पत्रव्यवहार करते हुए पीएम मोदी से मुलाकात हेतु समय मांगा था। ऐसे में यदि पीएम मोदी से मुलाकात का समय मिलता तो प्रतिनिधिमंडल पीएम मोदी से मिलकर उनके साथ चर्चा करता और पृथक विदर्भ की मांग करने वाला था। वहीं, यदि मुलाकात हेतु समय नहीं दिया जाता, तो विदर्भवादियों द्वारा प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाकर उनका निषेध किया जाएगा। ऐसी चेतावनी भी दी गई थी।

मोदी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर नागपुर आए थे

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आज यानी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर नागपुर आए थे। यहां वे आरएसएस मुख्यालय पहुंचे। रेशमबाग में स्मृति मंदिर में आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वे दीक्षाभूमि गए, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध की पूजा कर बाबासाहेब आंबेडकर की पुष्पांजलि अर्जित की। इसके अलावा उन्होंने माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर का शिलान्यास भी किया। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

दीक्षाभूमि का भी दौरा

अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने दीक्षाभूमि का भी दौरा किया, जहां डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने 1956 में बौद्ध की दीक्षा ग्रहन की थी। PM मोदी ने माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखी, जो माधव नेत्रालय आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर' का नया विस्तार भवन है। इस सेंटर का नाम आरएसएस प्रमुख दिवंगत माधवराव गोलवलकर के नाम पर रखा गया है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना