IPS अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, IPS अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

एक युवा आईपीएस अधिकारी के खिलाफ रेप और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। इमामबाड़ा पुलिस ने युवती की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया।

आंचल लोखंडे

नागपुर: एक युवा आईपीएस अधिकारी के खिलाफ रेप और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। इमामबाड़ा पुलिस ने युवती की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया। कथित तौर पर आरोपी आईपीएस अधिकारी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक शोषण करता रहा। विवाह के लिए दबाव बनाने पर वह मुकर गया। आरोपी अधिकारी दर्शन दुग्गड़ (30) बताया गया।

दर्शन 2021 बैच के आईपीएस अफसर हैं। फिलहाल उनकी तैनाती नंदूरबार जिले के अक्कलकुवा में बतौर उपविभागीय पुलिस अधिकारी पद पर है। 28 वर्षीय पीड़िता डॉक्टर है और नागपुर में शिक्षण ले रही थी। इस मामले में पुलिस ने दर्शन की चचेरी बहन को भी आरोपी बनाया है। दर्शन मूलत: यवतमाल के रहने वाले हैं। 3 वर्ष पहले दर्शन और पीड़िता की इंस्टाग्राम पर पहचान हुई। उस समय पीड़िता एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी और दर्शन यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में थे। इंस्टाग्राम पर चैटिंग करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया।

शादी का भरोसा और इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म

मिलना-जुलना शुरू हुआ और दोस्ती को प्रेम संबंधों में बदलते देर नहीं लगी। इस बीच दर्शन पीड़िता को अशोक चौक पर स्थित एक होटल में ले गया। वहां शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। पीड़िता ने इनकार किया तो दर्शन ने शादी का भरोसा दिलाया और इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इस बीच दर्शन की मां बीमार पड़ गईं। पीड़िता ने दर्शन की मां की सेवा भी की। दर्शन ने उसे भी यूपीएससी की तैयारी करवाने का झांसा दिया था। बीमारी से मां की मृत्यु होने के बाद दर्शन पीड़िता को घुमाने के लिए केरल ले गया। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। अपराध जगत से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

जातिवाचक गालियां

प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली अपनी चचेरी बहन के घर ले जाकर दर्शन पीड़िता का शोषण करता था। जब पीड़िता ने दर्शन पर शादी के लिए दबाव डाला तो जाति का हवाला देते हुए इनकार कर दिया। इससे दोनों में विवाद भी हुआ। दर्शन ने पीड़िता को जातिवाचक गालियां दीं। पीड़िता ने दर्शन की चचेरी बहन से मदद मांगी तो वह भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगी। विवाद के बाद पीड़िता ने इमामबाड़ा थाना में शिकायत की। दर्शन के आईपीएस अधिकारी होने के कारण पुलिस भी चकरा गई। आखिर मामला दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला