वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सोर्स: नवभारत फाइल फोटो
नागपुर

नागपुर में वन विभाग और DRI का बड़ा एक्शन: 10 किलो से अधिक पैंगोलिन स्केल्स के साथ तस्कर गिरफ्तार!

Nagpur Pangolin Scales: नागपुर में वन विभाग और DRI की संयुक्त कार्रवाई में पैंगोलिन के 10.630 किलो शल्क जब्त किए गए। तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर नेटवर्क की जांच शुरू हुई।

अंकिता पटेल

Pangolin Scales Smuggling Nagpur: वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर वन विभाग और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की संयुक्त टीम ने पैंगोलिन के शल्क (स्केल्स) की तस्करी का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 10.630 किलोग्राम पैंगोलिन के शल्क और एक कार जब्त की गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर बिछाया जाल

वन परिक्षेत्राधिकारी सेमिनरी हिल्स प्रकाश भडांगे को DRI टीम से पैंगोलिन के शल्क की तस्करी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए DRI अधिकारियों और वन विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने खापरी पुनर्वसन चौक पर निगरानी शुरू की और जाल बिछाया।

इसी दौरान टीम ने तस्करी के लिए पैंगोलिन के शल्क लेकर पहुंचे संदिग्ध आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.630 किलोग्राम पैंगोलिन के शल्क बरामद किए गए। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी जब्त किया गया।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पैंगोलिन वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षित वन्यजीव है और इसके शल्कों की अवैध खरीद-बिक्री तथा तस्करी कानूनन अपराध है। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वन विभाग की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए पैंगोलिन के शल्कों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों, इसके स्रोत और संभावित खरीदारों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-नागपुर रेलवे स्टेशन पर DRI का बड़ा एक्शन! ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया ₹3.09 करोड़ का विदेशी सोना

अधिकारियों के मार्गदर्शन में संयुक्त कार्रवाई

यह कार्रवाई वनसंरक्षक गुरुप्रसाद, उप वनसंरक्षक विनीता व्यास, विभागीय वनाधिकारी देवगडे और सहायक वनसंरक्षक यश काले के मार्गदर्शन में की गई। वन परिक्षेत्राधिकारी प्रकाश भडांगे के नेतृत्व में DRI और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?