ट्रैफिक पार्क पर लगे बैनर (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

जनता के पैसों पर अधिकारियों की मौज! चौराहों पर लगे बैनर - आम नागरिकों के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं

Nagpur Administration: नागपुर के कुछ चौराहों पर प्रशासनिक अधिकारियों पर तंज कसने वाले बैनर लगाए गए है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा हैं। ट्रैफिक पार्क चौक पर लगे एक बैनर ने अंग्रेजी में तंज कसा।

प्रिया जैस

Nagpur News: नागपुर शहर के कुछ चौराहों पर प्रशासनिक अधिकारियों पर तंज कसने वाले बैनर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। ट्रैफिक पार्क चौक पर लगे एक बैनर में अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया गया है कि जनता के पैसों पर मौज चल रही है। यह बैनर न केवल वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति के लिए जिज्ञासा का विषय बना है बल्कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की मानसिकता भी उजागर कर रहा है।

अंग्रेजी में किये कटाक्ष

शहर के ट्रैफिक पार्क सहित कुछ अन्य चौक पर अंग्रेजी में लगाए गए इन बैनरों में सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की “परिभाषा” ही लिखी गई है। “डू यो नो डेफिनेशन आफ एम्प्लाई?” (क्या आप जानते हैं कर्मचारी की परिभाषा?) इस शीर्षक के साथ लगे बैनर पर क्रमवार अधिकारियों-कर्मचारियों के रवैये पर कटाक्ष किया गया है।

इसमें लिखा है-“ नो रिस्पान्सबिलिटी, नो अकाउंटेबिलिटी, नो नीड आफ वर्क, नो डिसिप्लिन नीडेड, नो सेंसिटिविटी टूवर्ड्स कॉमन मैन”। (न जिम्मेदारी, न जवाबदेही, न काम की जरूरत, न अनुशासन की आवश्यकता, न आम आदमी के प्रति संवेदनशीलता)। अंतिम पंक्ति में लिखा गया है -“फुल लाइफ इस सेक्योर्ड बाय पब्लिक मनी, एंजॉय!” (पूरा जीवन जनता के पैसों से सुरक्षित है, मौज करो!)

'एक नागपुरकर' के हस्ताक्षर

नीचे सामान्यतः “एक नागपुरकर” ऐसा हस्ताक्षर किया गया है। इस बैनर के माध्यम से यह व्यंग्य किया गया है कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी गैर जिम्मेदार, अनुशासनहीन, असंवेदनशील और काम करने की इच्छा न रखने वाले हैं। इन चौराहों से गुजरने वाले कई लोग उत्सुकता से इन बैनरों को पढ़ते हैं और चेहरे पर मुस्कान लिए आगे बढ़ जाते हैं। हालांकि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह बैनर अब “चुभने वाला” साबित हो रहा है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर