नागपुर में चरमराई यातायात व्यवस्था (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

ओबीसी मोर्चे के कारण शहर में ट्रैफिक जाम, वर्धा, अमरावती रोड पर चरमराई यातायात व्यवस्था

Nagpur News: मराठा आरक्षण का जीआर रद्द करने की मांग को लेकर ओबीसी नेता विजय वडेट्टीवार के नेतृत्व में यशवंत स्टेडियम से संविधान चौक तक ओबीसी महामोर्चा निकाला। मोर्चे के कारण यातायात पर प्रभाव पड़ा।

प्रिया जैस

Traffic Jam: नागपुर में शुक्रवार को ओबीसी के महामोर्चे के कारण शहर में भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। वर्धा और अमरावती रोड पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई। कई सड़कों पर वाहन पार्किंग की समस्या पैदा हुई। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। सैकड़ों वाहन चालक जाम में फंस गए। महामोर्चे के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात की पुख्ता व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मोर्चे के लिए विदर्भ से बड़ी संख्या में वाहन और समाज बंधु शहर पहुंचे। पुलिस ने भव्य मोर्चे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। हालांकि यातायात को सुचारु रखने के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई थी। इस वजह से भारी ट्रैफिक जाम हो गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में दोपहिया और चौपहिया वाहनों का शहर में आवागमन शुरू हो गया था।

पार्किंग की उड़ी धज्जियां

पुलिस को आयोजकों के साथ चर्चा कर मार्गवार वाहन पार्किंग की योजना बनानी पड़ी। पुख्ता नियोजन के अभाव में पार्किंग की बुरी तरह से धज्जियां उड़ गईं। कई वाहन तो फ्लाईओवर के नीचे भी खड़े दिखे। लोगों को जहां जगह मिली वहां वाहन खड़े कर देते थे। इस कारण यातायात का पूरी तरह से बंटाढार हो गया।

यातायात संभालते पुलिस का छूटा पसीना

धंतोली, बर्डी, संविधान चौक मोर्च में आए लोगों से भरा था। वर्धा रोड और अमरावती रोड पर बड़ी संख्या में वाहनों की बर्डी तक आवाजाही थी। इसके अलावा कांग्रेसनगर से जाने वाली सड़क पर भी वाहन खड़े नजर आए। भंडारा और गोंदिया से आने वाले वाहन अजनी स्टेशन के पास खड़े दिखाई दिए। अजनी से राहटे कॉलोनी चौक तक वाहनों की भरमार रही। इतनी बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही से यातायात संभालते हुए पुलिस का पसीना छूट गया।

वाहन ढूंढते रहे सैकड़ों नागरिक

दोपहर 2 बजे तक वाहन शहर में प्रवेश कर रहे थे। कोई दोपहिया, कोई चौपहिया तो कई लोग पिकअप वाहन से शहर आए थे। चारों ओर ही गाड़ियां खड़ी होने के कारण सैकड़ों लोग अपना वाहन ढूंढने के लिए जद्दोजहद करते रहे। कोई दोपहिया वाहन तो कोई अपना पिकअप वाहन ढूंढते हुए नजर आया। लोग यह भी नहीं समझ पा रहे थे कि उनके वाहन कहां पार्क हैं।

दीक्षाभूमि का दौरा, मेट्रो की सवारी

पदयात्रा जल्दी समाप्त होने के कारण विदर्भ के विभिन्न जिलों से आए ओबीसी समाज के लोग दीक्षाभूमि पहुंचे क्योंकि दीक्षाभूमि के आसपास की सड़कों पर बड़ी संख्या में बसें और चारपहिया वाहन खड़े थे, इसलिए कई लोगों ने मेट्रो की यात्रा की। कई लोगों ने बाजार में खरीदारी भी की।

परिवार से विरासत में मिला साहस, कारगिल युद्ध में पाक की उड़ाई थी नींद, जानें पूर्व IAF चीफ BS धनोआ की कहानी

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी; बच्ची समेत 4 की मौत

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े