File Photo 
नागपुर

अब हॉलमार्किंग के नाम पर ठगी, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा मैसेज गलत

नवभारत डेस्क

नागपुर. सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि ऑनलाइन हॉलमार्किंग लाइसेंस प्राप्त किया जा सकता है. जरूरी कागजात देकर लाइसेंस आसानी से हासिल किया जा सकता है. इसमें देश में अब तक कई लोग फंस भी चुके हैं. हालांकि नागपुर में अभी तक ठगे जाने की कोई जानकारी नहीं है. बीआईएस ने ऐेसे मैसेज से सावधान रहने की अपील की है.

24 घंटे में लाइसेंस

वायरल हो रहे संदेश में दावा किया जा रहा है कि 24 घंटे में लाइसेंस बनाकर दिया जाएगा. इसके लिए गुमास्ता, आधार कार्ड, पैन कार्ड के साथ कुछ और कागजात की मांग की जा रही है.

सावधान रहें कारोबारी

उपरोक्त मैसेज को भारतीय मानक ब्यूरो नागपुर शाखा के प्रमुख और निदेशक विजय नितनवरे ने बोगस करार दिया है. उनका कहना है कि यह सरासर गलत मैसेज है. जानबूझकर लोग इस प्रकार का मैसेज वायरल कर रहे हैं. बीआईएस इस प्रकार से कभी कार्य नहीं करता है. यह केवल पैसा वसूल करने का धंधा है.

सरल है प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि हॉलमार्किंग लाइसेंस प्राप्त करना काफी आसान है. ज्वेलर्स स्वयं एप डाउनलोड कर लाइसेंस का आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा कार्यालय में आकर भी लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा सकता है.

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान