वोट डालने के बाद उंगली की स्याही दिखातीं अमृता फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर में मतदान के बाद अमृता फडणवीस का बड़ा बयान, बोलीं- विकास को देखकर करें वोट

Nagpur News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्नी अमृता फडणवीस के साथ नागपुर में वोट डाला। अमृता फडणवीस ने इस प्रक्रिया को देश का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा और 'लोकतंत्र का पर्व' बताया।

आकाश मसने

Amruta Fadnavis Statement: नागपुर महानगरपालिका समेत राज्य की 29 महानगरपालिकाओं चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इस लोकतंत्र के महापर्व में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने नागपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नेताओं ने राज्य के भविष्य, बुनियादी सुविधाओं और विकास को ध्यान में रखकर नागरिकों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है।

लोकतंत्र के पर्व में दिग्गजों की भागीदारी

नागपुर महानगरपालिका चुनाव को लेकर सुबह से ही भारी उत्साह देखा जा रहा है। आम जनता के साथ-साथ राज्य के प्रमुख राजनेता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पत्नी अमृता फडणवीस और अपनी मां के साथ स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान किया। वोट डालने के बाद फडणवीस परिवार ने गर्व से अपनी उंगलियों पर लगी चुनावी स्याही दिखाई।

अमृता फडणवीस की विकास आधारित अपील

मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अमृता फडणवीस ने इस प्रक्रिया को देश का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा और 'लोकतंत्र का पर्व' बताया। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि मतदान करते समय उन्हें 'प्रैक्टिकली' सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को यह देखना चाहिए कि कौन सी पार्टी वास्तव में विकास कर रही है और उनके घरों में खुशहाली व तरक्की ला रही है। उनका मानना है कि सही चुनाव ही शहर के बेहतर भविष्य की नींव रखेगा।

नितिन गडकरी ने नागपुर में किया मतदान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को नागपुर महानगरपालिका चुनाव में अपना वोट डाला और विश्वास जताया कि भाजपा महाराष्ट्र भर में हो रहे निकाय चुनावों में रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करेगी। गडकरी और उनके परिवार के सदस्यों ने यहां महल क्षेत्र के न्यू इंग्लिश स्कूल में अपना वोट डाला।

उन्होंने कहा कि जनता ने नागपुर महानगर पालिका (एनएमसी) चुनावों में तीन बार भाजपा को चुना है और उसे विकास के लिए काम करने का अवसर दिया है। उन्होंने पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘ हमने यह चुनाव फिर से अपने कार्यों के आधार पर लड़ा है और हम पिछले चुनावों की तरह ही निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन करेंगे और रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से जीतेंगे।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है