वनामति में नितिन गडकरी (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

सबसे अधिक GST देने वाला जिला बनेगा 'गड़चिरोली', नितिन गडकरी ने बैनरबाज नेताओं पर कसा तंज

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वनामति सभागृह में सार्थक फाउंडेशन द्वारा आयोजित सत्कार समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने गड़चिरोली में हो रहे विकास पर बड़ा दावा किया।

प्रिया जैस

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राज्य का आदिवासी बहुल व पिछड़ा कहलाने वाला गड़चिरोली जिला एक समय राज्य में सबसे अधिक जीएसटी देने वाला जिला बनेगा। वहां अब स्कूल-कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज आ रहे हैं। परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वे वनामति सभागृह में सार्थक फाउंडेशन द्वारा आयोजित सत्कार समारोह में बोल रहे थे।

गडकरी ने कहा कि दुर्गम जंगलों में रहने वाले आदिवासियों के स्वास्थ्य के लिए डॉ. आमटे, डॉ. बंग वहां काम कर रहे हैं। उनके साथ गोगुलवार व देशमुख ने भी उल्लेखनीय कार्य किया। समाज में अच्छा कार्य करने वालों की हमें भी मदद करनी चाहिए।

थोड़ा कार्य किया और लगा लिया होर्डिंग

नितिन गडकरी ने चुटकी लेते हुए कहा कि राजनीति में तो थोड़ा भी कार्य किया तो बड़े-बड़े होर्डिंग लगा देते हैं। नेताओं की आदत होती है, वे लोगों का चेहरा देखकर बात करते हैं। समाज में अच्छा कार्य करने वालों का सम्मान इसलिए किया जाना चाहिए ताकि उनके कार्य से समाज प्रेरित हो। यह हमारी जिम्मेदारी है।

लोकमान्य तिलक ने कहा था कि कौन कितना जीता है इसका नहीं बल्कि उसने समाज के लिए क्या किया यह महत्वपूर्ण है। नेताओं को भी ऐसा कार्य करके दिखाना चाहिए कि समाज खुद उसकी ओर देखे। कोई प्रचार करेगा, तारीफ करेगा, पुरस्कार देगा इसलिए समाजसेवक कार्य नहीं करते वे अपना जीवन अपने कार्यों से सार्थक कर लेते हैं। हमें अच्छा कार्य करने वालों के सपोर्ट में आना चाहिए।

समारोह में शतरंज महिला विश्व चैम्पियन दिव्या देशमुख, आदिवासियों के जीवन में बदलाव के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉ. सतीश गोगुलवार, डॉ. शुभदा देशमुख और पत्रकार बालासाहब कुलकर्णी का सत्कार किया गया।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन