नागपुर के फ्लाईओवर में आई दरार (फाइल फोटो) 
नागपुर

नागपुर के बुटीबोरी फ्लाईओवर में आई दरार, जांच के लिए पहुंची NHAI की टीम, 2 दिनों में आएगी रिपोर्ट

नागपुर जिले का बुटीबोरी फ्लाईओवर केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के लिए अहम प्रोजेक्ट था। 0 दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में इस फ्लाईओवर में दरार आने की घटना सामने आई थी। अब NHAI की टीम जांच के लिए पहुंची है...

आकाश मसने

नागपुर: नागपुर जिले का बुटीबोरी फ्लाईओवर केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के लिए अहम प्रोजेक्ट था। पूरे जिले की गति को तेज करने के लिए वे शहर के प्रत्येक एंट्री पाइंट में बड़े-बड़े फ्लाईओवर का जाल बिछा रहे हैं लेकिन दूसरी ओर उनके ही नीचे कार्यरत नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) के अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। बुटीबोरी फ्लाईओवर में महज साढ़े 3 वर्ष बाद दरार आ जाना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

बता दें कि दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में इस फ्लाईओवर में दरार आने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया। कई दिनों बाद मंगलवार को केंद्रीय टीम ने बुटीबोरी फ्लाईओवर का दौरा किया। इस दौरान उत्सुक लोगों ने उनसे जानने का प्रयास किया कि बुटीबोरी फ्लाईओवर की स्थिति क्या है। इस पर एक भी अधिकारी जवाब देने को तैयार नहीं हुआ।

इस बीच कुछ लोगों ने बताया कि बुटीबोरी फ्लाईओवर डैमेज तो हुआ है लेकिन डैमेज इतना बड़ा नहीं है कि इसे तोड़ने की नौबत आए। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों ने बताया कि कुछ दिनों के ब्लाक में इस ब्रिज की मरम्मत की जा सकती है। ब्रिज तोड़ने जैसी कोई बात नहीं है। कुछ लोग जानबूझकर अफवाह फैला रहे हैं। संबंधित व्यक्तियों का कहना है कि डैमेज हुआ है तो उसे आसानी से दुरुस्त किया जा सकता है।

रिपोर्ट के बाद एक्शन

इस बीच दौरे के बाद अधिकारी वास्तविकता जानने का प्रयत्न कर रहे हैं। मूल्यांकन का काम 2 दिनों में पूरा होने जाने की संभावना जताई जा रही है। 2 दिनों में प्राथमिक रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद स्थिति समीक्षा की जाएगी और तब उचित कदम उठाकर समस्या का निदान करने की पहल होगी। इसमें कितना समय लगेगा यह अभी कोई भी कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं है।

जाम से जनता हलाकान

विभाग द्वारा बड़े वाहनों को समृद्धि महामार्ग की ओर से जाने को कहा जा रहा है लेकिन जानकारी के अभाव में बड़े वाहन इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हुए देखे जा रहे हैं। इससे बुटीबोरी चौक पर वाहनों का जमावड़ा लग रहा है और हर वक्त जाम की स्थिति बन रही है। जनता इससे निजात चाहती है लेकिन प्रशासन इसके लिए कोई भी ठोस कदम उठाने की स्थिति में नहीं है। इससे जनता में रोष है।

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी