नागपुर में कानून-व्यवस्था होगी और मजबूत  फोटो सोर्स- x
नागपुर

सुरक्षित नागपुर का मास्टरप्लान! नए थानों और स्मार्ट CCTV नेटवर्क के लिए बावनकुले ने दिए सख्त निर्देश

Nagpur Police Stations: नागपुर के तेजी से विस्तार के बीच कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सरकार ने CCTV और पुलिस सुविधाओं को मंजूरी दी है। नए पुलिस थानों के लिए जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

अंकिता पटेल

Nagpur Police Infrastructure Development: नागपुर महानगर का तेजी से विस्तार हो रहा है। बढ़ती आबादी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तंत्र को और अधिक सक्षम बनाने पर सरकार का जोर है। इसके लिए सीसीटीवी व्यवस्था तथा आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के लिए सरकार ने आवश्यक सभी मंजूरी प्रदान कर दी हैं। कुछ स्थानों पर नए पुलिस थानों को भी मंजूरी दी गई है।

इसके लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध कराने के संबंध में भी सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए नागपुर महानगर विकास प्राधिकरण, महानगर पालिका और जिला प्रशासन को समन्वय बनाकर प्राथमिकता से काम करने के निर्देश राजस्व मंत्री तथा पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दिए। जिला नियोजन भवन में इस संबंध में उनकी अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर विधायक डॉ. पोतदार, डॉ. राऊत, मनपा आयुक्त डॉ. इटनकर, जिलाधिकारी आशीर्वाद, सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्रालय से तत्काल मिलेगी मंजूरी

उन्होंने कहा कि नागपुर शहर के विस्तार को ध्यान में रखते हुए भविष्य की जरूरतों के मद्देनजर पुलिस विभाग के लिए आवश्यक जमीन, बुनियादी सुविधाएं, सीसीटीवी नेटवर्क तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना की संबंधित सभी विभागों को समय-समय पर समीक्षा करनी चाहिए। मंत्रालय स्तर पर स्वीकृत कार्यों के संबंध में यदि कोई मंजूरी लंबित है तो उसे तत्काल प्रदान किया जाएगा।

परमात्मा एक सेवक मानव धर्म

उन्होंने बताया कि जिले के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र मौदा तहसील के पावडदौणा स्थित जुमदेवबाबा आश्रम का विकास किया जाएगा। इसमें भक्त निवास, प्रार्थना सभागृह, 8 सुविधा-संपन्न शौचालय संकुल, जलापूर्ति, सौर ऊर्जा, वाहन पार्किंग सहित विभिन्न कार्य शामिल हैं।

उन्होंने इसके लिए लगभग 75 करोड़ रुपए की निधि से 'ब' वर्ग तीर्थस्थल के दर्जे के तहत कार्य प्रस्तावित करने के निर्देश दिये, वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान और राष्ट्रीय आयुष अभियान के तहत कामठी विधानसभा क्षेत्र की एकीकृत स्वास्थ्यवर्धिनी समिति की बैठक भी इस दौरान आयोजित की गई।

नागरिकों तक पहुंचें जरूरी उपाययोजनाएं

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से नागरिकों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक उपाययोजनाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में येरखेड़ा नगर पंचायत के नगराध्यक्ष बर्वे, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. राठौड़, कामठी तहसील चिकित्सा अधिकारी डॉ, मोटे, मौदा तहसील चिकित्सा अधिकारी डॉ. नंदेश्वर, नागपुर जिला माता-बाल संगोपन अधिकारी डॉ. साबले। डॉ. मानमोडे सहित समिति के सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे।

ओडिशा में शिक्षक भर्ती पर बढ़ा बवाल, 6 दिनों के प्रदर्शन के बाद अब भूख हड़ताल और कैंडल मार्च का ऐलान

PM मोदी के मार्गदर्शन के बाद आज BJP की संगठन बैठक, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, कांग्रेस को घेरने की रणनीति

क्या यही है पंजाब की सच्चाई? पूर्व मंत्री के एक VIDEO ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल, मंजर देख उड़ जाएंगे होश

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

मोबाइल चोरी के शक में जंग का मैदान बना नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल, आपस में भिड़ी छात्राएं-VIDEO