छात्र पर CRPF का कड़ा पहरा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर में नीट पुनर्परीक्षा की तैयारी पूरी, 30 केंद्रों पर CRPF और CISF का कड़ा पहरा, 12,512 छात्र होंगे शामिल

Nagpur NEET Re-Exam: नागपुर में 21 जून को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा के लिए सुरक्षा सख्त। 30 केंद्रों पर 12,512 छात्र देंगे परीक्षा; CRPF, CISF और स्थानीय पुलिस संभालेगी कमान।

रूपम सिंह

Nagpur Paper Leak: नीट पेपर लीक प्रकरण के बाद 21 जून को आयोजित होने वाली पुनर्परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। जिले में कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर 12,512 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुनर्परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने नियोजन भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल या अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए विशेष सुरक्षा योजना तैयार की गई है। इसके तहत जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, जबकि 16 परीक्षा केंद्रों पर सीआईएसएफ और पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी, ताकि परीक्षार्थियों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण मिल सके।

विद्यार्थियों की सुविधा पर विशेष ध्यान

नागपुर जिलाधिकारी ने अधिकारियों और केंद्र प्रमुखों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुचारु बैठने की व्यवस्था, जनरेटर की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी तैयार रखी जाएं। साथ ही केंद्र संचालित करने वाली संस्थाओं को सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में परीक्षा के नागपुर शहर समन्वयक प्राचार्य अरविंद सिंह ठाकुर, प्राचार्य फिरोज खान, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न परीक्षा केंद्रों के प्रमुख उपस्थित थे। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की चूक न होने देने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन का कहना है कि इस बार सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके तथा विद्यार्थियों का विश्वास कायम रहे।

छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन

धनतेरस पर बना नया रिकॉर्ड! सोने-चांदी की बिक्री ₹66,000 करोड़ पार, स्वदेशी की जबरदस्त मांग

दीपावली में अबतक 6 लाख करोड़ का व्यापार, वोकल फॉर लोकल बनी ग्राहकों की पहली पसंद

AI में आत्मनिर्भर बनाएगी IIT: केंद्र सरकार दे रही प्रोत्साहन, देश को आत्मनिर्भर बनाने की ऐसी है तैयारी

40 लाख युवा हथियार के साथ खड़े है, इरफान अंसारी के बयान पर BJP का पलटवार, राहुल गांधी का भी जिक्र