नागपुर, नीट परीक्षा, आपली बस, विद्यार्थी, मनपा, (सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

NEET Exam Special: सुबह 10 बजे रवाना होंगी आपली बस व मेमू ट्रेन; चलो एप पर मिलेगी लाइव लोकेशन व रूट की जानकारी

Nagpur NEET Exam: नागपुर में 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को 'आपली बस' की मुफ्त सुविधा मिलेगी। एडमिट कार्ड दिखाकर छात्र परीक्षा केंद्र तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे।

अंकिता पटेल

Nagpur NEET Exam Aapli Bus: नागपुर जिले में रविवार, 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा के लिए 'आपली बस' द्वारा विशेष मुफ्त बस सेवा की योजना बनाई गई है। मनपा के परिवहन समिति की सभापति मंगला खेकरे के निर्देशों के अनुसार बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। नीट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी बस में कंडक्टर को अपना एडमिट कार्ड दिखाकर बस सेवा का निःशुल्क लाभ उठा सकेंगे।

नीट परीक्षार्थियों के लिए विशेष बस सेवा, लाइव लोकेशन की भी सुविधा

साथ ही विद्यार्थियों की यात्रा योजना को आसान बनाने के लिए 'एनएमसी चलो एप' के माध्यम से नागपुर बस की लाइव लोकेशन और अद्यतन। जानकारी उपलब्ध कराई गई है। अधिकांश बसें सुबह 10 बजे तक रवाना हो जाएंगी। इससे छात्र दोपहर 12:30 बजे से पहले अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सकेंगे। साथ ही परीक्षा के बाद छात्रों की वापसी यात्रा के लिए शाम 5 बजे से विशेष बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

नीट परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष मेमू ट्रेन और अतिरिक्त कोच की व्यवस्था

परीक्षा के लिए आने वाले तथा वापस जाने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से एक विशेष मेमू ट्रेन चलाने के साथ ही नागपुर से समाप्त होने वाली तथा प्रस्थान करने वाली 2 ट्रेनों में 3 दिनों के लिए अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई है, 21 जून को ट्रेन 08823 छिंदवाडा-इतवारी मेमू पैसेंजर छिंदवाड़ा से शाम 6 बजे चलकर रात 10:50 बजे इतवारी पहुंचेगी।

ट्रेन 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस में 19 से 21 जून के दौरान तथा ट्रेन 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस में 21 से 23 जून के दौरान 2 अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जाएंगे।

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप