नागपुर में हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ प्रदर्शन करते राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता फोटो सोर्स: नवभारत
नागपुर

गूंगी गुड़िया बयान पर NCP का जोरदार हल्लाबोल; हर्षवर्धन सपकाल और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Sunetra Pawar Remark: सुनेत्रा पवार पर कथित 'गूंगी गुड़िया' टिप्पणी के विरोध में नागपुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अंकिता पटेल

Harshvardhan Sapkal Controversy Protest: नागपुर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) की अध्यक्ष एवं राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा कथित तौर पर 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हर्षवर्धन सपकाल के पोस्टर पर चप्पलें मारी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सुनेत्रा पवार के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से वैरायटी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया गया। पार्टी नेता एवं सांसद राजेंद्र जैन के मार्गदर्शन तथा शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर और जिला अध्यक्ष राजाभाऊ टांकसाले के नेतृत्व में कार्याध्यक्ष श्रीकांत शिवणकर ने आंदोलन का आयोजन किया।

कार्यकर्ता हिरासत में

आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आक्रामक तरीके से विरोध दर्ज कराया। महात्मा गांधी के तीन बंदरों की प्रतिकृति पर बुरा मत बोलो का संदेश लिखकर उस पर कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल का चेहरा लगाया गया था। हाथों में राष्ट्रवादी कांग्रेस के झंडे और सुनेत्रा पवार के कटआउट लेकर कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।

कार्यकर्ताओं के आक्रामक रुख को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। आंदोलन रोकने के लिए पुलिस ने मुख्य आयोजक श्रीकांत शिवणकर को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इसके बाद चक्का जाम का प्रयास कर रहे कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।

सपकाल से माफी की मांग

राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर और जिला अध्यक्ष राजाभाऊ टांकसाले ने हर्षवर्धन सपकाल से तत्काल माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल महाराष्ट्र की सुसंस्कृत राजनीतिक परंपरा के अनुरूप नहीं है।

यह भी पढ़ें:-6 अगस्त का इतिहास : आज ही के दिन भारत में हुआ था पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म, जानिए खास कहानी

आंदोलन में प्रदेश महासचिव प्रशांत पवार, आभा पाडे, बजरंग सिंह परिहार, तानाजी वनवे, राजेश माटे, दिलीप पनकुले, रमेश फुले, जानबा मस्के, सुनीता येरणे, विशाल खांडेकर, माधुरी पालीवाल, नूतन रेवतकर, राजू नागुलवार, मनोज सांगोले, ब्रह्मानंद मस्के, राजेश शुक्ला, दिनेश रोडगे, मुकेश रेवतकर, संदीप सावरकर, भूषण हरडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे

संसद में विपक्ष हंगामे के बीच NDA का मंगल मिलन, PM मोदी और सांसदों ने लहराया तिरंगा, एकता का दिया संदेश

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज

राहुल गांधी भागो मत...NDA सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, संसद भवन में किया विरोध प्रदर्शन- VIDEO