मनपा मुख्यालय में कचरा फेंककर जताया विरोध 
नागपुर

मनपा मुख्यालय में कचरा फेंककर जताया विरोध, एनसीपी का अनोखा ‘दुर्गंध विरोध’ प्रदर्शन

Durgandh Protest Nagpur: नागपुर में एनसीपी ने मनपा मुख्यालय पर कचरा फेंककर ‘दुर्गंध विरोध’ प्रदर्शन किया। स्वच्छता लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी, अधिकारियों के निलंबन और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

आंचल लोखंडे

NCP Garbage Protest Nagpur: महानगर पालिका के घनकचरा प्रबंधन विभाग की गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बुधवार को मनपा मुख्यालय पर एक अनोखा ‘हल्लाबोल मोर्चा’ निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मनपा की प्रशासनिक इमारत के मुख्य प्रांगण और प्रवेश द्वार पर शहर से एकत्र किया गया कचरा फेंककर अपना ‘दुर्गंध विरोध’ दर्ज कराया।

शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर और कार्याध्यक्ष श्रीकांत शिवणकर के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और शहर की स्वच्छता संबंधी समस्याओं को लेकर नाराज़गी जताई। प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव तानाजी वनवे, सुनीता येरणे, युवक अध्यक्ष विशाल खांडेकर, ब्रह्मानंद मस्के, मुकेश रेवतकर, दिनेश रोडगे, राजेश समर्थ सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

‘दुर्गंध’ का एहसास कराने का प्रयास

प्रदर्शन में शामिल सभी पदाधिकारियों ने शहर में बढ़ती गंदगी और दुर्गंध के प्रति प्रशासन को जागरूक करने के लिए अपने चेहरे पर मास्क पहन रखे थे। कार्याध्यक्ष श्रीकांत शिवणकर ने इस दौरान एनएमसी प्रशासन को प्रतीकात्मक रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक के पैकेट भेंट किए। उन्होंने कहा कि शहर कचरे और गंदगी से बदहाल है मनपा प्रशासन सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने में विफल है एनसीपी ने मांग की कि प्रशासन यह भेंट स्वीकार करे, स्वाभिमान जगाए और तुरंत कठोर कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक पर स्थायी प्रतिबंध लागू करे तथा प्लास्टिक विक्रेताओं पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

तुरंत निलंबन और युद्धस्तर पर सौंदर्यीकरण की मांग

पार्टी ने आरोप लगाया कि एनएमसी प्रशासन सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ा रहा है और जमीनी काम शून्य है। विरोध प्रदर्शन के बाद एनसीपी ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और काम में देरी करने वाले अधिकारियों के तत्काल निलंबन कचरा स्थलों का युद्धस्तर पर सौंदर्यीकरण की मांग की।

शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर ने चेतावनी दी कि  यदि 2 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो एनसीपी शहर में व्यापक जन आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि अब जनता मनपा के भ्रष्टाचार और लापरवाही का जवाब सड़क पर उतरकर देगी।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन