सेवकराम कलंबे के साथ जाते भाजपा उम्मीदवार (फोटो नवभारत) 
नागपुर

Narkhed Election: नरखेड़ में नामांकन ड्रामा, भाजपा पर दबाव के आरोप से बढ़ा राजनीतिक पारा

Maharashtra Local Body Elections: नरखेड़ नगर परिषद चुनाव में नामांकन वापसी से बड़ा राजनीतिक ड्रामा हुआ। शरद पवार गुट ने भाजपा पर दबाव का आरोप लगाया। अब अध्यक्ष पद के 8 उम्मीदवार मैदान में हैं।

आकाश मसने

Narkhed Nagar Parishad Election: नागपुर जिले की नरखेड़ नगर परिषद की चुनाव प्रक्रिया में नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन बड़ा राजनीतिक बवंडर मचा। अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गट) के उम्मीदवार संजय दाजीबा तरडे और भाजपा के प्रशांत पुंजाराम खुरसंगे ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

वहीं सदस्य पद के लिए भी चार उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया। अब तक अध्यक्ष पद के 2 और सदस्य पद के 4, कुल 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान से बाहर हो चुके हैं।

नाम वापस लेने वाले सदस्य पद के उम्मीदवार प्रभाग 1-ब से अरविंद सातपुते (अपक्ष), प्रभाग 3-ब से महेश सतीश रेवतकर (आप), प्रभाग 5-अ से प्रमिला सुरेश तागड़े (अपक्ष) और प्रभाग 7-ब से सेवकराम मोतीराम कलंबे (राकां, शरद पवार गट) का समावेश है।

कलंबे ने नामांकन वापिस लिया

इनमें प्रभाग 7-ब के सेवकराम कलंबे की अचानक और नाट्यमय तरीके से नाम वापस लेने की सबसे बड़ी राजनीतिक चर्चा बनी। कलंबे प्रचार भी शुरू कर चुके थे, लेकिन अचानक नामांकन वापस लेने की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके घर पहुंचकर उन्हें समझाने की कोशिश की। इसी दौरान भाजपा के नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज कोरडे उनके घर पहुंचे और उन्हें अपनी कार में लेकर चुनाव कार्यालय ले गए, जहां उन्होंने नामांकन वापस ले लिया। इस कारण कुछ समय के लिए उनके घर के बाहर तनावपूर्ण माहौल भी बना।

शरद पवार गुट ने भाजपा पर लगाया आरोप

राकांपा (शरद पवार गुट) के नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार सचिन सरडे ने आरोप लगाया कि, भाजपा ने दबाव डालकर हमारे अधिकृत उम्मीदवार को नाम वापस लेने पर मजबूर किया। यह लोकतंत्र की खुली अवहेलना है। नरखेड़ नगर परिषद चुनाव में इन घटनाओं से राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है।

एक ओर भाजपा में आंतरिक कलह और गुटबाजी जारी है, वहीं दूसरी ओर शरद पवार गुट के आरोपों से मुकाबला और कड़ा और रोचक होने के संकेत मिल रहे हैं।

नगराध्यक्ष के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में

अब नरखेड़ नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें चंद्रशेखर बारोकर (निर्दलीय), दिलीप महादेव अरखेल (भीमसेना), विनोद प्रभाकर क्षीरसागर (आम आदमी पार्टी), अभिजीत रमेश गुप्ता (पीआरपी), मनोज रमेश कोरडे (भाजपा), पवन प्रकाश राऊत (बसपा), प्रशांत देवराव टेकाडे (अजित पवार गुट) और सचिन प्रकाश चरडे (शरद पवार गुट) शामिल है।

सदस्य पद के लिए विभिन्न दलों और निर्दलीय मिलाकर 102 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, नरखेड़ का राजनीतिक माहौल और अधिक गरमाने लगा है। यह चुनाव अब केवल नगर परिषद तक सीमित न रहकर राजनीतिक प्रतिष्ठा का बड़ा संग्राम बनता जा रहा है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट