विदर्भ में ठंड (सौजन्य-IANS) 
नागपुर

Vidarbha Weather Update: विदर्भ में फिर बढ़ने लगी ठंड, 2 दिनों में 6.8 डिसे उतरा तापमान

Weather Update: नागपुर में ठंड का कहर बढ़ा, 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 6.8 डिसे गिरा। भंडारा 10 डिसे के साथ विदर्भ में सबसे ठंडा रहा। 4-5 दिसंबर को ठंड और बढ़ेगी।

प्रिया जैस

Vidarbha Weather Update: नागपुर, निज संवाददाता। एक बार फिर सिटी ठंड की चपेट में आती महसूस हो रही है। नवंबर महीने के पहले सप्ताह में सिटी का न्यूनतम तापमान 10.5 डिसे तक उतर आया था लेकिन फिर मौसम का मूड बदल गया और बादलों के चलते तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही ठंड गायब हो गई।

अब बीते 2 दिनों से सिटी में न्यूनतम तापमान तेजी से उतर रहा और ठंड का कहर फिर शुरू हो रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को सिटी का न्यूनतम तापमान 11.0 डिसे दर्ज किया जो औसत से 3.6 डिग्री कम रहा। 2 दिन पूर्व 27 नवंबर को न्यूनतम तापमान 17.8 डिसे दर्ज किया गया जो दूसरे दिन 28 नवंबर को गिकर 13.6 डिसे पर पहुंच गया था।

11 डिग्री गिरा तापमान

29 नवंबर को यह 11 डिसे तक उतर आया। 2 दिनों में ही सिटी के न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री की कमी आई है जिससे अचानक ही ठंड बढ़ गई। शनिवार को सिटी का अधिकतम तापमान 27.6 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 3.0 डिग्री कम रहा।

और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सिटी में 3 दिसंबर तक आंशिक बदली का हैजी मौसम बना रहेगा। उसके बाद 4 व 5 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा। आसमान खुलने से ठंड तेजी से बढ़ सकती है। हालांकि इस दौरान विभाग ने सिटी का अधिकतम तापमान 28-29 डिसे और न्यूनतम तापमान के 13-14 डिसे तक बने रहने के संकेत दिये हैं।

सर्वाधिक कूल रहा भंडारा

संपूर्ण विदर्भ में ठंड बढ़ी है। शनिवार को भंडारा सर्वाधिक कूल रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 10.0 डिसे दर्ज किया गया। उसके बाद गोंदिया का न्यूनतम तापमान 10.2 और यवतमाल 10.8 डिसे दर्ज किया गया। अकोला 13.8, अमरावती 12.3, बुलढाना 12.7, ब्रम्हपुरी 13.3, चंद्रपुर 13.4, गड़चिरोली 12.0, वर्धा 11.8, वाशिम का न्यूनतम तापमान 12.4 डिसे दर्ज हुआ।

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत