नागपुर जलापूर्ति बंद (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

जलापूर्ति बंद: नागपुर में दो दिन पानी की किल्लत, मनपा ने नागरिकों से पर्याप्त पानी जमा रखने की अपील की

Nagpur Water Crisis: नागपुर में जलापूर्ति व्यवस्था के विकास और मरम्मत कार्यों के चलते 25 और 26 नवंबर को कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • नागपुर में 25 और 26 नवंबर को जलापूर्ति व्यवस्था के विकास और मरम्मत कार्यों के चलते पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

  • मनपा के अनुसार शहर की लगभग 12 पानी की टंकियों पर निर्भर क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति रहेगी।

  • जरीपटका, इंदोरा, शांतिनगर, वांजरी, बस्तरवारी, बिनाकी, उप्पलवाड़ी और बेझनबाग प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं।

Nagpur Water Supply Shutdown: नागपुर शहर में जलापूर्ति व्यवस्था के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों के दौरान जलापूर्ति बंद रहने के कारण कई बस्तियों और रिहायशी कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मनपा द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस दौरान सिटी की लगभग 12 टंकियों पर आश्रित क्षेत्रों में 25 और 26 नवंबर को जल संकट की स्थिति रहेगी।

मनपा ने नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पर्याप्त पानी का भंडारण करके रखें और पानी का इस्तेमाल पूरी किफायत के साथ करें।

प्रभावित टंकियां जरीपटका और इंदोरा टंकी, शांतिनगर ईएसआर सीए, वांजरी ईएसआर सीए, बस्तरवारी की दोनों टंकिया, बिनाकी की तीनों टंकियां, उप्पलवाड़ी, बेझनबाग।

प्रशासन की नागरिकों से अपील

जलापूर्ति बंद रहने की अवधि के दौरान लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने नागरिकों से पहले से ही आवश्यक मात्रा में पानी सहेज कर रखने का आग्रह किया।

शटडाउन के दौरान होने वाले कार्य

  • कन्हान जल उपचार संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) में के900 मिमी फीडर मेन में रिसाव की मरम्मत का कार्य

  • ऑटोमोटिव स्क्वायर पर 700 मिमी फीडर मैन में रिसाव की मरम्मत का काम।

  • साईं मंदिर के पास स्थित के900 मिमी फीडर मेन पर एंड प्लेट लगाने का कार्य,

  • उप्पलवाडी के पास के 900 मिमी फीडर मैन पर एयर वॉल्व को बदलने का काम।

  • खैरी के पास के 900 मिमी फीडर मेन पर स्कॉर वॉल्व को बदलने का काम।

  • रॉयल वेडिंग' के पास ऑल इंडिया रेडियो डीटी में लीकेज की मरम्मत का काम।

  • मोहम्मद रफी स्क्वायर पर स्थित के900 मिमी फीडर मेन पर एयर वॉल्व को स्थानांतरित करने का कार्य,

  • है। इसके साथ ही उपलब्ध जल का अपव्यय रोकने और संयम व समझदारी से उपयोग करने का आह्वान किया गया है।

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर