मकर संक्रांति पर फ्लाईओवर बंद (AI Generated Photo) 
नागपुर

नागपुर में संक्रांति अलर्ट: सुबह 6 से शाम 6 बजे तक रामझूला और सदर समेत इन 15 पुलों पर नो-एंट्री

Nagpur Traffic News: सावधान नागपुर! मकर संक्रांति पर मांजा के खतरे के कारण आज शहर के सभी 15 फ्लाईओवर बंद। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक ट्रैफिक पुलिस का प्रतिबंध। रूट देखकर निकलें।

प्रिया जैस

Flyovers Closed Nagpur: मकर संक्रांति के दिन बच्चों से लेकर नागरिकों तक सभी पतंगबाजी में मग्न हो जाते हैं। संक्रांति के दौरान कई बच्चे सड़कों पर पंतग पकड़ने दौड़ते हैं। ऐसे में वाहनों की चपेट में आने का खतरा रहता है। वहीं मांजा वाहन चालकों के गले में फंसने से जानलेवा दुर्घटना हो सकती है।

मकर संक्रांति के पर्व पर नायलॉन मांजा के जानलेवा खतरे को देखते हुए नागपुर ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ा सुरक्षात्मक कदम उठाया है। शहर के सभी 15 प्रमुख फ्लाईओवर आज, बुधवार (14 जनवरी), सुबह से शाम तक यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे। यह निर्णय दोपहिया वाहन चालकों के गले में मांजा फंसने से होने वाली घातक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लिया गया है।

15 फ्लाईओवर बंद

मांजा से वाहन चालकों को होने वाले खतरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया है। इसके तहत बुधवार को सिटी के सभी 15 फ्लाईओवर पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश सभी प्रकार के वाहनों के लिए जारी किए गए हैं।

फ्लाईओवर पर मांजा गले में फंसने का खतरा सर्वाधिक होता है। इन हादसों के टालने के लिए बुधवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक सभी फ्लाईओवर को बंद रखने के आदेश हैं। सभी फ्लाईओवर की लैंडिंग को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया जाएगा। इसी के साथ ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को भी लैंडिंग प्वॉइंट पर तैनात किया जाएगा।

ये फ्लाईओवर रखे जाएंगे बंद

नागपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा आदिवासी गोवारी स्मारक उड़ान पुल (सीताबर्डी), सक्करदरा उड़ान पुल, दिघोरी उड़ान पुल, एलआईसी से साईं मंदिर (कामठी रोड उड़ान पुल), कड़बी चौक उड़ान पुल, दहीबाजार पुलिया, मेहदीबाग फ्लाईओवर, रामझूला, मानकापुर उड़ान पुल, सदर फ्लाईओवर (काटोल रोड, मानकापुर), मनीषनगर फ्लाईओवर, वाड़ी उड़ानपुल, कावरापेठ उड़ानपुल, पारड़ी फ्लाईओवर और हरिहर मंदिर लकड़गंज उड़ान पुल को बंद रखा जाएगा।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं