Nagpur DCP Traffic Order: नागपुर भीषण गर्मी और दोपहर के समय कम यातायात को ध्यान में रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में अहम बदलाव किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक लोहित मतानी द्वारा जारी आदेश के अनुसार शहर के 31 चौराहों पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल 'रेड ब्लिंकर मोड' पर रखे जाएंगे।
शहर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के कारण गर्मी का असर बढ़ गया है। ऐसे में दोपहर के समय कई चौराहों पर यातायात का दबाव काफी कम रहता है।
इसे देखते हुए सिग्नलों के संचालन में यह बदलाव किया गया है। ताकि अनावश्यक रूप से वाहनों को रोकना न पड़े, 'रेड ब्लिंकर मोड' का मतलब है वाहन चालक रुककर, दोनों ओर देखकर सावधानी से आगे बढ़ें।
इस व्यवस्था से वाहन चालकों का समय बचेगा, ईंधन की बचत होगी और गर्मी से भी कुछ हद तक राहत मिलेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिन चौकों पर यह व्यवस्था लागू रहेगी, वहां वाहनों की अधिकतम गत्ति सीमा 20 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है।
साथ ही सभी वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, यातायात पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा है कि यह व्यवस्था जनहित में लागू की गई है।
यह भी पढ़ें:-मिशन 100 डे: नागपुर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की बड़ी मुहिम, अवैध होर्डिंग्स पर चलेगा बुलडोजर
ब्लिंकर मोड पर रहने वाले चौराहों में लेडीज क्लब चौक, जी.पी.ओ चौक, श्रीमोहीनी कॉम्प्लेक्स चौक, पोलीस तलाव टी पॉइंट, व्ही. सी.ए चौक, कन्नमवार चौक, हिस्लॉप कॉलेज चौक, सजा-राणी चौक, बोर्ड ऑफिस चौक, धरमपेठ बाय पॉइंट, विवेकानंदनगर चौक, भोले पेट्रोल पंप चौक, अहिंसा चौक, आग्याराम देवी चौक, टेलीफोन एक्सचेज चौक, आआंबेडकर चौक, कमाल चौक, डी.पी.रोड टी पॉइंट, टी. बी. वॉर्ड चौक, पुरुषोतम बाजार चौका, नीरी टी-पॉइंट, बजाजनगर चौक, जयराम बाजार चौक, खामला चौक, भेडे लेआउट चौक, देवनगर चौक, गुरुदेवनगर चौक, सक्करदरा चौक, संधर्षनगर चौक, 10 नंबर पुलिया और कामगार नगर चौक का समावेश है।