नागपुर

Nagpur Crime News: 18 बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 7.30 लाख का माल बरामद

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नागपुर और आसपास के इलाकों से 18 बाइक चोरी करने की कबूली दी है।

नवभारत डेस्क

Nagpur Crime News. थाना क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी की वारदातों से परेशान एमआईडीसी पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी विश्लेषण कर 1 वाहन चोर को पकड़ा. उसने कुल 18 वाहन चोरी करने की कबूली दी. पकड़ा गया आरोपी पुलिस लाइन टाकली निवासी प्रवेश कन्हैयालाल कंगाले 38 बताया गया. पिछले कुछ समय से प्रवेश हिंगना रोड के अमरनगर में किराए का कमरा लेकर रह रहा था.

आदर्शनगर, पांचपावली निवासी शशिकांत राउत 45 ने विगत 2 मार्च की सुबह अपनी एम.एच.49ए.जेड.5421 नंबर की मोटरसाइकिल वानाडोंगरी के महिला बचत बैंक के सामने पार्क की थी. महज आधे घंटे के भीतर ही उनका वाहन चोरी हो गया. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हुआ था. पुलिस ने अलगअलग जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी प्रवेश का पता लगाया.

3 दिन पहले उसे हिरासत में लिया गया. उसने शशिकांत का वाहन चोरी करने की कबूली दी. न्यायालय से पुलिस हिरासत मिलने के बाद पुलिस ने प्रवेश से अधिक पूछताछ की. उसने एमआईडीसी थाना क्षेत्र से 7 वाहन चोरी करने की जानकारी दी. इसके अलावा हुड़केश्वर, मानकापुर, कोंढाली, जवाहरनगर भंडारा से भी 11 वाहन चोरी करने की कबूली दी. अब तक 11 वारदातों में वाहनों का पता लग चुका है.

अन्य 7 वाहनों के नंबर के आधार पर मालिकों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने कुल 7.30 लाख रुपये का माल बरामद किया है. डीसीपी एस. ऋषिकेश रेड्डी के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर गोकुल महाजन, एपीआई हेमंत कोकणी, संजय बंसोड, पीएसआई पंकज सयाम, हेड कांस्टेबल राजेश वरठी, विजय जाने, सचिन सोनवने, मुरलीधर केवटी और मनोज सोनवने ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है