नागपुर रेलवे चोरी मामला( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नागपुर

नागपुर: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा सफल, गहने और मोबाइल चोरी के आरोपी गिरफ्तार; RPF की बड़ी कार्रवाई

Nagpur RPF Operation Yatri Suraksha: नागपुर मंडल में आरपीएफ की कार्रवाई में दो चोरी के मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार। आजाद हिंद एक्सप्रेस से गहने और स्टेशन से मोबाइल बरामद।

अंकिता पटेल

Nagpur Railway Theft: मध्य रेल नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी के 2 अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को दबोचा गया। आरोपियों में धुले निवासी तुफल राजा अख्तर मेमन (26) और तिवसा, जिला अमरावती निवासी तौफीक पठान (23) बताये गये।

तुफल पर आजाद हिंद एक्सप्रेस में 1,64,500 रुपये कीमत के गहने और तौफीक पर नागपुर स्टेशन पर 21,000 रुपये कीमत के मोबाइल फोन की चोरी का आरोप है।

उससे मोबाइल बरामद कर लिया गया। 30 मार्च को ट्रेन 12130 आजाद हिंद एक्सप्रेस के कोच B-2 में यात्रा कर रहे यात्री सोमनाथ उत्तम घोष (भारतीय सेना) की पत्नी का लेडीज पर्स चोरी कर लिया गया। इसमें सोने की अंगूठी, चेन, चांदी का कड़ा और पायल समेत 1,64,500 रुपये का माल था।

औरंगाबाद में बेचा चोरी का माल

घटना रात करीब 2:30 बजे वर्धा स्टेशन पर हुई थी। रेलवे सुरक्षा बल की सीपीडीएस और अपराध जांच शाखा (सीआईबी) द्वारा सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से पाया कि आरोपी तुफल इस ट्रेन में नागपुर नागपुर से सवार हुआ था।

पहचान और तकनीकी जांच के बाद उसे भुसावल स्टेशन पर दबोचा गया, पूछताछ में उसने चोरी की कबूली दी। तुफल आदतन अपराधी है और अन्य कई चोरियों में भी शामिल रहा है।

वह सामान्य टिकट लेकर यात्रा करता था तथा अवैध रूप से वातानुकूलित कोचों में प्रवेश कर चोरी करता था। चोरी के बाद बीच के किसी स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो जाता था। पुछताछ में उसने बताया कि उक्त चोरी का माल उसने औरंगाबाद में एक ज्वैलर को बेचा है।

2 दिन पहले प्लेटफॉर्म 4 से चोरी किया था यात्री का मोबाइल

2 दिन पहले प्लेटफॉर्म 4 पर यात्री के मोबाइल फोन के चोरी मामले में तौफीक को अरेस्ट किया गया। आरपीएफ की दोनों टीमों ने नागपुर स्टेशन पर गश्त के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया में एक संदिग्ध से पूछताछ की तो वह घबरा गया।

तलाशी लेने पर उसके पास 21,000 रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन मिला। इसके बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

कड़ी पूछताछ में उसने 2 दिन पहले प्लेटफॉर्म 4 पर सो रहे एक यात्री से मोबाइल फोन चोरी करने की कबुली दी।

दोनों आरोपियों को लोहमार्ग पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जिनके खिलाफ पहले ही अज्ञात आरोपियों के तौर पर मामले दर्ज थे। दोनो कार्रवाइयां सीनियर डीएससी मनोज कुमार के मार्गदर्शन में की गई।

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!