पुलिस ने पकड़ा नायलॉन मांजा (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नायलॉन मांजा बेचने वालों पर पुलिस का 'हंटर', नागपुर में 3.60 लाख का माल जब्त, 3 गिरफ्तार

Makar Sankranti Safety Nagpur News: नागपुर में नायलॉन मांजा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 2 अलग-अलग छापों में 3 गिरफ्तार, 3.60 लाख का माल जब्त।

प्रिया जैस

Nagpur police action nylon manja: नागपुर पुलिस ने मकर संक्रांति से पहले नायलॉन मांजा विक्रेताओं के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। तहसील और पारडी थाना क्षेत्रों में हुई छापेमारी में 3 आरोपियों सहित एक नाबालिग को पकड़ा गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कातिल मांजा बेचने वालों को जेल जाना होगा।

नागपुर शहर में प्रतिबंधित नायलॉन मांजा की बिक्री के खिलाफ तहसील थाना और पारडी थाना क्षेत्र में 2 अलग-अलग कार्रवाई में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में नायलॉन मांजा, वाहन और मोबाइल फोन समेत कुल 3.60 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

दो कार्रवाई में पकड़ाया मांजा

पहली कार्रवाई तहसील थाना क्षेत्र के पांचपावली पुल के नीचे की गई जहां संदिग्ध रूप से बैठे टिमकी निवासी ललित कृष्णाजी राजगिरे (40) को हिरासत में लिया गया। उसके पास से 10 चक्री प्रतिबंधित नायलॉन मांजा, एक मोबाइल फोन और एक दोपहिया वाहन सहित करीब 80,000 रुपये का माल जब्त किया गया।

दूसरी कार्रवाई पारडी थाना क्षेत्र के दीनबंधुनगर, रहांगडले लेआउट परिसर में की गई जहां मोपेड वाहन क्रमांक एमएच 49/ सीजी 8462 से नायलॉन मांजा की बिक्री करते हुए उपरे मोहल्ला, भांडेवाड़ी निवासी वंश राजेश उपरे (20) और एक नाबालिग बालक को पकड़ा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

दोनों के पास से 60 बंडल प्रतिबंधित नायलॉन मांजा, मोपेड वाहन, आईफोन, विवो मोबाइल सहित करीब 2.80 लाख रुपये का माल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह नायलॉन मांजा निवासी पारडी चौक, नागपुर निवासी मोनीश शेख (24) से खरीदा था।

सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 5 व 15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध शाखा की टीम और पारडी पुलिस ने की।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा