मनपा की बैठक (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर के मैदानों में दिखेगा 'ओलंपिक' वाला दम! मनपा का बड़ा फैसला, वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस होंगे स्टेडियम

Nagpur Sports Ground Development: नागपुर के खेल मैदानों का होगा कायाकल्प। ओलंपिक मानकों के साथ मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं। सभापति दर्शनी धवड ने किया 'प्रोजेक्ट उड़ान' और नए एप का एलान।

प्रिया जैस

NMC Sports Committee: नागपुर शहर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर प्रदान करने के लिए महानगर पालिका के खेल मैदानों को उच्च दर्जे का बनाया जाएगा। मनपा की खेल विशेष समिति की सभापति दर्शनी धवड ने यह जानकारी दी। गुरुवार को मनपा मुख्यालय में खेल क्षेत्र के विकास के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक में खिलाड़ियों की समस्याओं और खेल के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया कि मनपा सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी खेल मैदानों और सार्वजनिक उपयोग की जगहों को विकसित कर उन्हें ओलंपिक खेलों के मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा।

शहर के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में मैदानों की योजना इस प्रकार बनाई जाएगी जिससे अधिक से अधिक युवा खेलों की ओर आकर्षित हो सकें। धवड ने समिति सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

Sports: एक ही मैदान पर होंगे 3-4 खेल

इन मैदानों में कुश्ती, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, तीरंदाजी (आर्चरी), साइकिलिंग और पिकल बॉल जैसे विविध खेलों (Sports) के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मैदानों की रूपरेखा ऐसी होगी कि एक ही मैदान पर 3-4 खेल खेले जा सकें। नागरिकों और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए मैदानों में लाइटिंग और बैठने की उत्तम व्यवस्था होगी।

इसी तरह से स्वच्छता गृह और चेंजिंग रूम, पार्किंग और सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल स्क्रीन, सिंथेटिक ग्राउंड और ओपन जिम खेल उपकरण (स्पोर्ट्स इक्विपमेंट), बच्चों के लिए एडवेंचर प्ले एरिया और नागरिकों के लिए वॉकिंग ट्रैक आदि तैयार किए जाएंगे।

पर्यावरण के अनुकूल और डिजिटल पहल

महापौर नीता ठाकरे और आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर के निर्देशों के अनुसार मैदानों में पर्यावरण-अनुकूल उपक्रमों को लागू किया जाएगा। इसके तहत रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, सोलर पैनल और वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा, खेल विभाग की सेवाओं को डिजिटल बनाने के लिए एक विशेष मोबाइल एप विकसित करने पर भी चर्चा की गई।

'उड़ान' योजना और स्कूली छात्रों को प्रोत्साहन

छात्रों को खेल क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए चुनिंदा मनपा स्कूलों के मैदानों का विकास किया जाएगा और स्कूलों में समर स्पोर्ट्स ट्रेनिंग कैंप (ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर) आयोजित करने पर जोर दिया गया है। साथ ही 'उड़ान' योजना के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में समिति की सभापति दर्शनी धवड, ज्योति देवघरे, कल्पना शर्मा, ईश्वर ढेंगले, प्रवीण गिन्हे, शुभम मोटरे, गौतम अंबादे और मो. मुजतबा मो. मुस्तफा अंसारी उपस्थित थे।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?