मनपा चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

मकर संक्रांति की छुट्टी कहीं कम न कर दे वोटिंग का उत्साह, प्रशासन ने कसी कमर, वोटर्स की होगी परीक्षा

Nagpur News: नागपुर महानगरपालिका (NMC) चुनाव 2026 के लिए प्रशासन के सामने एक अनोखी चुनौती खड़ी हो गई है। प्रशासन अब 'स्वीप' (SVEEP) अभियान के जरिए वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की जद्दोजहद में जुट गया है।

प्रिया जैस

Nagpur NMC Election 2026: नागपुर महानगर 15 जनवरी को होने वाले महानगरपालिका (मनपा) चुनावों की तैयारी कर रहा है। चुनाव अधिकारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती शहरी मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने की है क्योंकि चुनाव की तारीख एक लंबी छुट्टी के बीच पड़ रही है।

मनपा चुनाव 15 जनवरी, गुरुवार को होने हैं। इससे ठीक एक दिन पहले ‘मकर संक्रांति’ का त्योहार है। गुरुवार को मतदान के बाद शुक्रवार की छुट्टी लेकर कई लोग इसे एक लंबे वीकेंड में बदल सकते हैं। प्रशासन को डर है कि कहीं लोग वोट देने की बजाय पर्यटन पर न निकल जाएं।

पिछले चुनावों से सबक

  • हालिया चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि मतदान की तारीख का टर्नआउट पर गहरा असर पड़ता है।
  • लोकसभा चुनाव 2024 (शुक्रवार) : शहर में केवल 54.30% मतदान हुआ था। माना गया कि शुक्रवार को मतदान होने से लोगों ने लंबी छुट्टी का चुनाव किया।
  • विधानसभा चुनाव 2024 (बुधवार) : प्रशासन ने तारीख बदली और बुधवार को मतदान कराया जिससे टर्नआउट बढ़कर 56।35% हो गया। पूरे नागपुर जिले में रिकॉर्ड 60.49% मतदान दर्ज किया गया था।

‘स्वीप’ अभियान तेज

नागरिक सुविधाओं जैसे सड़क, पानी और कचरा प्रबंधन से सीधे जुड़े होने के बावजूद स्थानीय चुनावों में मतदान कम होने की आशंका रहती है। इसे रोकने के लिए प्रशासन ने स्वीप अभियान के तहत व्यापक जागरूकता योजना बनाई है।

मनपा और ‘स्वीप’ प्रभारी रंजना लाडे ने बताया कि हमने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक विस्तृत कैलेंडर तैयार किया है। इसके तहत संगीत आधारित जागरूकता अभियान, घंटा-गाड़ी के माध्यम से घोषणाएं, पोस्टर और बैनर का उपयोग किया जाएगा।

इसके अलावा संपत्ति कर के बिलों, बिजली के बिलों और स्मार्ट सिटी से संबंधित संदेशों के जरिए भी लोगों को मतदान की याद दिलाई जाएगी। आने वाले दिनों में 3 बड़े जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी, ताकि 15 जनवरी को नागपुर के नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घरों से बाहर निकलें।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना