शिंगणे हमले के आरोपी गिरफ्तार (डिजाइन फोटो) 
नागपुर

नागपुर ब्रेकिंग: भूषण शिंगणे पर जानलेवा हमले के 8 आरोपी गिरफ्तार; वर्धा रोड से 'घुई' चाचेरकर की नाटकीय धरपकड़!

Bhushan Shingne Attack Nagpur: नागपुर महानगरपालिका चुनाव 2026 के मतदान से ठीक पहले प्रभाग 11 (गोरेवाड़ा) में भाजपा उम्मीदवार भूषण शिंगणे पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।

प्रिया जैस

Ganesh Ghui Chacherkar Arrest: नागपुर महानगर पालिका चुनाव के मतदान से कुछ घंटे पहले भाजपा नेता एवं पूर्व नगरसेवक भूषण शिंगणे पर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में कांग्रेस पदाधिकारी गणेश उर्फ घुई चाचेरकर सहित 8 लोगों को गिट्टीखदान पुलिस ने गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में गणेश उर्फ घुई चाचेरकर (40), मंगेश मांगे (39), नितिन बगड़े (40), अमित मेश्राम (34), आशीष भड (41), अंकुश कोचे (30), रोशन परतेकी (34) और राहुल अठरोकार (25) शामिल हैं। खास बात यह रही कि घुई को बड़े नाटकीय रूप से वर्धा रोड से गिरफ्तार किया गया। हालांकि अंदरखाने कहा जा रहा है कि चुनाव के परिणाम के तुरंत बाद उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।

CM, गडकरी भी थे एक्शन में

शिंगणे पर हमले के बाद भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने पुलिस आयुक्त डॉ. सिंगल से जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने इस हमले को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी शिकायत की थी।

इसके बाद मुख्यमंत्री फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी स्वयं शिंगणे के घर पहुंचे और उनका हाल चाल जाना। मामले में गिट्टीखदान पुलिस ने शनिवार देर रात सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, कुख्यात घुई चाचेरकर से गहन पूछताछ जारी थी।

वोटरों को पैसे बांटने पर हुआ था विवाद

कहा जा रहा है कि मतदान से एक शाम पहले गोरवाड़ा इलाके में वोटरों को पैसे बांटने की जानकारी मिलने के बाद भाजपा उम्मीदवार भूषण शिंगणे दो कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे थे। उसी दौरान कांग्रेस पदाधिकारी घुई सहित 50-60 कार्यकर्ताओं ने शिंगणे और उनके साथियों पर अचानक हमला कर दिया।

हाथापाई के दौरान एक कार्यकर्ता नीचे गिर गया, जिसे उठाने के लिए शिंगणे झुके। आरोप है कि इसी बीच उन्हें भी जमीन पर गिराकर पत्थरों से मारा गया। हमले में शिंगणे के चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। उनके होंठ फट गए तथा पैर भी जख्मी हुआ। उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट