नागपुर न्यूज  
नागपुर

Nagpur: सावजी और झमझम होटल पर कार्रवाई, ड्रेनेज में बासी खाना डालना पड़ा भारी, मनपा ने ठोका जुर्माना

Nagpur NDS Squad Action: नागपुर नगर निगम के एनडीएस दस्ते ने शहर में सफाई और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है।

प्रिया जैस

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर में गुरुवार को लक्ष्मीनगर जोन में उस समय एक सावजी और अन्य होटल संचालकों को गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा जब इन होटलों द्वारा बचा हुआ बासी खाना सार्वजनिक ड्रेनेज लाइन के चेंबर में डालकर उसे अवरुद्ध करने की सूचना एनडीएस दस्ते को मिली।

बताया जाता है कि लक्ष्मीनगर जोन स्थित काशीनाथ सावजी और अल झम झम होटल द्वारा बचा खाना मनपा की ड्रेनेज लाइन में डाला जा रहा था जिससे बार-बार यहां की ड्रेनेज लाइन अवरुद्ध हो रही थी। इसकी सूचना मिलते ही दस्ता पहुंच गया। वास्तविकता उजागर होने पर दस्ते ने दोनों पर 15-15 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया। इसी तरह से डिजाइन इनसाइड अपार्टमेंट द्वारा सी एंड डी कचरा फुटपाथ पर फेंकने के लिए कार्रवाई की गई।

2 बिल्डर्स पर भी कार्रवाई

एक ओर जहां मनपा के एनडीएस दस्ते ने होटलों के खिलाफ कार्रवाई की वहीं दूसरे जोन के 2 बिल्डर्स के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया। धरमपेठ जोन और धंतोली जोन में इन बिल्डर्स ने निर्माण सामग्री फुटपाथ पर ही फैलाकर आवाजाही बाधित की थी।

प्रभाग में घूमते हुए दस्ते को दिखाई देने पर तुरंत ही इन बिल्डर्स पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना ठोंक दिया गया। इसी तरह से गांधीबाग जोन में प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नियों का उपयोग करने के लिए दस्ते ने साईं मिष्ठान और सतरंजीपुरा जोन में रमेश डिस्पोजल्स के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया।

87 मामलों में 70,400 की वसूली

अलग-अलग जोन में कार्रवाई करते हुए दस्ते ने गंदगी फैलाने वाले एवं अन्य तरह की प्रतिबंधित गतिविधियों के लिए 87 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जिनमें कुल 70,400 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसी तरह से सड़क बाधित कर पंडाल और स्टेज आदि लगाने के लिए अलग-अलग जोन में 22 सम्पत्तिधारकों के खिलाफ कार्रवाई कर 15,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना