पुलिस बंदोबस्त (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर में चुनाव के लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी, पुलिस का कड़ा बंदोबस्त, 400 बूथ पर भारी बल तैनात

Security Arrangements: नागपुर जिले की 11 नगर परिषद और 5 नगर पंचायत चुनावों के लिए ग्रामीण व सिटी पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ाई, संवेदनशील केंद्रों पर कड़ी निगरानी।

प्रिया जैस

Nagar Panchayat Elections: नागपुर जिले की 11 नगर परिषद और 5 नगर पंचायतों का मंगलवार को चुनाव होना है। मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी या अनुचित घटना न हो इसके लिए ग्रामीण पुलिस ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। सोमवार रात से ही सभी स्थानों पर तगड़ा बंदोबस्त तैनात कर दिया गया लेकिन सिटी पुलिस के भी 11 थाने ऐसे हैं जहां नगर परिषद और नगर पंचायतों का हिस्सा आता है, इसीलिए शहर से जुड़े इलाकों में सिटी पुलिस द्वारा भी बंदोबस्त चाकचौबंद किया गया है।

ग्रामीण और सिटी पुलिस ने आपसी समन्वय बनाकर बंदोबस्त तैनात किया है। सोमवार को एसपी हर्ष पोद्दार ने बंदोबस्त का जायजा लिया। कन्हान और मौदा थाना क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों में भेंट देकर अधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी ली। मौदा नगर पंचायत के स्ट्रांग रूम का जायजा लेने के साथ ही उन्होंने एसएसटी को हर गतिविधि पर निगरानी रखने के दिशा-निर्देश दिए।

नगर पंचायतों में पुलिस फोर्स तैनात

एसपी पोद्दार ने बताया कि सावनेर, कलमेश्वर, मोहपा, खापा, नरखेड़, काटोल, कन्हान पिपरी, उमरेड, रामटेक और बोरी ऐसी कुल 11 नगर परिषदों और मोवाड़, कोंढाली, कांद्री, मौदा, भिवापुर और पारसिवनी सहित 5 नगर पंचायतों में मतदान होना है। सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी स्ट्राइकिंग फोर्स मतदान केंद्रों पर पेट्रोलिंग कर रही है। जिले की विशेष शाखा ने मतदान केंद्र, सेक्टर पेट्रोलिंग, स्ट्रांग रूप, एसएसटी और आरक्षित बंदोबस्त तैनात कर दिया है। सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारियों के साथ ही 18 इंस्पेक्टर, 96 असिस्टेंट और सब-इंस्पेक्टर, 1,174 कांस्टेबल और 542 होमगार्ड के साथ एसआरपीएफ की 2 कंपनी, दंगा नियंत्रण दल और क्विक रिस्पांस टीम को तैनात किया गया है।

77 अपराधियों को किया तड़ीपार

पोद्दार ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पिछले 1 महीने से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू हो गई थी। पुलिस ने 77 अपराधियों को जिले से तड़ीपार किया है। 6 अपराधियों पर एमपीडीए लगाया गया, जबकि 3 गैंग पर मोका के तहत कार्रवाई की गई है। धारा 124 के तहत 15 कार्रवाई की गई और धारा 122 के तहत 18 मामले दर्ज किए गए। 97 मामले दर्ज कर 187 अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। लगातार सभी पुलिस थानों में गश्त की जा रही है। इसके साथ ही साइबर पुलिस द्वारा ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। होटल, लॉज और ढाबों पर दबिश देकर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है।

सिटी के 11 थाना क्षेत्रों में 400 पोलिंग बूथ

खापरखेड़ा, हिंगना, हुड़केश्वर, बेलतरोड़ी, एमआईडीसी, कामठी, न्यू कामठी, कोराडी, वाठोड़ा, पारडी और वाड़ी थाना भले ही सिटी पुलिस के कार्यक्षेत्र में हैं लेकिन यहां भी नगर परिषद और पंचायत के चुनाव का मतदान होना है। सीपी ने बताया कि संबंधित पुलिस थानों को पहले ही असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के आदेश दिए जा चुके थे।

पुलिस ने बड़ी संख्या पर अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई की है। साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन कहीं भी न हो और यदि होता है तो पूरी पारदर्शिता के साथ कानूनी कार्रवाई करने को भी कहा गया है। शहर के 11 थानों में 400 पोलिंग बूथ है। सोमवार शाम से ही सभी जगहों पर बंदोबस्त तैनात किया गया है।

सिटी के 5 डीसीपी, 12 एसीपी, 23 इंस्पेक्टर, 250 एपीआई और पीएसआई, 2100 कांस्टेबल और 400 होमगार्ड बंदोबस्त में तैनात रहेंगे। जिन थाना क्षेत्रों में पोलिंग बूथ आते हैं वहां शराब बंदी होगी, इसीलिए पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ भी अभियान छेड़ दिया है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह