नागपुर

नागपुर मनपा में 'नारी शक्ति' का उदय! भाजपा का बड़ा दांव, पहली बार सभी समितियों की कमान संभालेंगी महिलाएं

Nagpur News: नागपुर महानगरपालिका के इतिहास में पहली बार 'महिला राज' की शुरुआत होने जा रही है। भाजपा ने सभी प्रमुख समितियों के लिए महिलाओं के नाम आगे कर नया सियासी समीकरण साध लिया है।

आकाश मसने

Nagpur Municipal Corporation Mahila Presidents: नागपुर महानगरपालिका में प्रशासक राज के 4 वर्षों बात हुए आम चुनावों में भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करते हुए भाजपा ने पहली बार महानगरपालिका में पूरी तरह से महिला राज लाने की मंशा जताई थी। हालांकि विभिन्न समितियों के सभापति को लेकर अब तक कई अटकलें लगाई जाती रहीं। यहां तक कि सभी समितियों पर एक साथ महिलाओं की नियुक्ति होने पर भी आशंका जताई जा रही थी।

मंगलवार को हुई मनपा की विशेष सभा में सभी राजनीतिक दलों के गुट नेता द्वारा दिए गए नामों की महापौर नीता ठाकरे की ओर से घोषणा होने पर पूरी तरह से महिला राज पर मुहर लग गई। न केवल स्थायी समिति, परिवहन समिति बल्कि मनपा की तमाम विषय समितियों के सभापति के लिए भी महिलाओं के नाम घोषित किए गए।

जल्द ही सभापति पद के लिए चुनाव

नियमों के अनुसार हालांकि फिलहाल समितियों के सदस्यों की ही घोषणा की गई है। सभापति का चुनाव अभी होना बाकी है। जल्द ही सभापति के लिए नागपुर मनपा मुख्यालय में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी किंतु सामान्य तौर पर पूरी की जाने वाली प्रक्रिया के अनुसार अब चुनाव केवल औपचारिक मात्र बचे हैं। चूंकि मनपा में भाजपा को पूर्ण बहुमत है। ऐसे में समितियों के नामों की घोषणा में पहले नंबर के नाम को ही सभापति चुने जाने की प्रबल संभावना होती है। यही कारण है कि सभापति भी तय माने जा रहे हैं।

नियमों के अनुसार 16 सदस्यीय स्थायी समिति में भाजपा के 11, कांग्रेस के 4 और मुस्लिम बहुजन आघाड़ी के 1 सदस्य का चयन किया गया है। इसी तरह से 12 सदस्यीय परिवहन समिति के लिए भाजपा के 8, कांग्रेस आघाड़ी के 3 और मुस्लिम बहुजन आघाड़ी का 1 सदस्य का चयन किया गया। इसी तरह से अन्य समितियों में भी सदस्यों का चयन किया गया है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल