मोहपा जल संकट( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नागपुर

Nagpur: पानी संकट पर मोहपा प्रशासन 'एक्शन मोड' में, कम दबाव और अव्यवस्था पर सख्त निर्देश

Nagpur Mohpa Water Supply Issue: मोहपा में जलापूर्ति की समस्या पर प्रशासन एक्शन मोड में आया। कम दबाव और अनियमित सप्लाई से परेशान नागरिकों की शिकायतों पर निरीक्षण किया गया।

अंकिता पटेल

Nagpur Rural Water Shortage: मोहपा शहर के कुछ क्षेत्रों में कम दबाव से हो रही जलापूर्ति, अव्यवस्थित वितरण प्रणाली और बढ़ती पानी की किल्लत जैसे गंभीर मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मोहपा नप प्रशासन अब पूरी तरह 'एक्शन मोड' में आ गया है।

नगराध्यक्ष माधव चर्जन के निर्देशानुसार मुख्याधिकारी स्नेहलता कुंभार स्वयं मैदान में उतरकर स्थिति का गहन निरीक्षण किया। जलापूर्ति सभापति अरविंद पलाडे और सदस्य अजय भिमटे की उपस्थिति में प्रशासन ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर नागरिकों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा।

वार्ड क्रमांक 5 के झोपड़पट्टी क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 4 में गणपति मंदिर के पास स्थित कुएं तथा वार्ड क्रमांक 13 में हनुमान मंदिर परिसर और श्मशानभूमि के पास के कुओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

इसके अलावा अन्य जल स्रोतों का भी अवलोकन कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया। इस दौरान नागरिकों ने अनियमित जलापूर्ति, कम दबाव, बार-बार बदलते समय-सारणी और बढ़ती पानी की कमी को लेकर तीव्र नाराजगी व्यक्त की।

इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्याधिकारी कुंभार ने संबंधित विभागों को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए और सभी व्यवस्थाओं को अलर्ट रखने को कहा।

हर संभव प्रयास करने का संकल्प

प्रशासन ने जल संकट कम करने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया है और जल्द ही स्थिति में सकारात्मक और गुणात्मक सुधार होने का भरोसा नागरिकों को दिया है।

नप द्वारा शुरू किया गया यह सक्रिय अभियान शहरवासियों के लिए राहतदायक साबित होने की उम्मीद है। इस अवसर पर निर्माण विभाग के अभियंता पुरुषोत्तम पांडे, तथा जलापूर्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तुपार सुखदेव, हेमंत वाकड़े, प्रशांत तडस आदि उपस्थित थे।

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च