Nagpur Mineral Mafia Arrest: नागपुर में अवैध गौण खनिज उत्खनन और परिवहन के संबंध में नागपुर संभाग में जिला स्तर पर फ्लाइंग स्क्वाड तथा चेकपोस्ट के माध्यम से पिछले एक वर्ष में 2,478 मामलों में कार्रवाई की गई है। इस संबंध में 587 मामले दर्ज किए गए हैं तथा ₹55.39 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। यह जानकारी विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने दी।
उन्होंने बताया कि अवैध रूप से गौण खनिज खासकर रेत का उत्खनन करने वालों के खिलाफ नागपुर संभाग में विशेष अभियान चलाया गया जिसके कारण अवैध परिवहन के मामलों में कड़ी कार्रवाई की गई है। संभाग में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 31 मार्च तक 2,478 मामलों में ₹55.39 करोड़ का जुर्माना लगाया गया।
इनमें से वास्तविक रूप से ₹20.15 करोड़ की वसूली की गई है। अवैध उत्खनन के संबंध में संभाग में 587 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें 158 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 1,512 वाहन जब्त किए गए हैं। इनमें 10 मशीनरी उपकरण भी शामिल हैं।
बिदरी ने बताया कि अवैध उत्खनन और परिवहन के मामलों में सर्वाधिक मामले रेत, मुरुम और मिट्टी से संबंधित हैं। संभाग में सबसे अधिक भंडारा जिले में 672 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें से 637 मामले रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन से संबंधित हैं।
इसके अंतर्गत 363 मामलों में ₹5 करोड़ का जुर्माना लगाया गया जिसमें से ₹2.82 करोड़ रुपये वसूल किए गए हैं। साथ ही 104 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर फ्लाइंग स्क्वाड और चेकपोस्ट के माध्यम से अवैध उत्खनन व परिवहन (Nagpur Mineral Mafia) के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें - परिसीमन: 2009 का नुकसान होगा पूरा? विदर्भ को वापस मिलेंगी छीनी गई सीटें, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल