Nylon Manja Ban:नागपुर में मकर संक्रांति (सोेर्सः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: मांजा के खौफ में रहा पूरा शहर, सभी फ्लाईओवर रहे बंद, चारों तरफ ट्रैफिक बाधित

Nylon Manja Ban: नागपुर में मकर संक्रांति पर मांजा के खौफ के चलते सभी फ्लाईओवर बंद रहे, जिससे शहरभर में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी और कई लोग घायल हुए।

आंचल लोखंडे

Nagpur Manja Incident: बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर शहर में जमकर पतंगबाजी हुई। बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों और युवाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ पतंग उड़ाने का आनंद लिया। हालांकि पतंगों से आसमान रंगीन रहा, लेकिन पूरा शहर मांजा के खौफ में नजर आया।

कटी पतंगों का मांजा सड़कों और पुलों पर फंसने से कई लोग घायल हुए। विशेषकर दोपहिया वाहन चालक मांजा से बचते हुए भय के माहौल में वाहन चलाते दिखाई दिए। वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के सभी फ्लाईओवर बंद कर दिए, लेकिन एक साथ सभी फ्लाईओवर बंद होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

15 फ्लाईओवर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद

ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के 15 फ्लाईओवर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रखे गए थे। व्यस्त मार्गों पर फ्लाईओवर बंद होने के कारण सैकड़ों वाहन चालकों को नीचे की सड़कों का उपयोग करना पड़ा, जिससे ट्रैफिक लोड दोगुना हो गया। कई स्थानों पर लंबा जाम लगा रहा। सदर फ्लाईओवर, सीताबर्डी उड़ान पुल, वाड़ी फ्लाईओवर, मनीषनगर फ्लाईओवर सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर उड़ान पुल बंद रहने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

धड़ल्ले से हुआ नायलॉन मांजा का उपयोग

प्रतिबंधित नायलॉन मांजा को लेकर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। नायलॉन मांजा के उपयोग पर 25 हजार रुपये और बिक्री पर 2.50 लाख रुपये तक जुर्माना लगाने के आदेश हैं। इसके बावजूद संक्रांति के दिन नायलॉन मांजा का खुलेआम इस्तेमाल होता नजर आया। सैकड़ों लोगों ने पतंग उड़ाने में नायलॉन मांजा का उपयोग किया, लेकिन प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई करने में नाकाम दिखा। नायलॉन मांजा के कारण कई लोग घायल भी हुए।

मांजा निकालते रहे पुलिसकर्मी

वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सभी फ्लाईओवर पर बैरिकेडिंग कर पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी। शहर के कई फ्लाईओवर पर पतंगें गिर गई थीं और मांजा लटका हुआ था। फ्लाईओवर दोबारा शुरू करने से पहले ट्रैफिक कर्मचारियों ने घंटों मशक्कत कर मांजा हटाया। मांजा निकालते समय पुलिसकर्मियों का पसीना छूट गया। पूरी तरह साफ-सफाई के बाद देर शाम सभी फ्लाईओवर आवागमन के लिए खोल दिए गए।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं