निकाय चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर के 9 प्रभागों में चुनाव स्थगित, अब 20 दिसंबर को पड़ेगा वोट, उम्मीदवारों में छायी निराशा

Nagpur Election Postponed: नामांकन विवाद के कारण नागपुर जिले के 9 प्रभागों में 2 दिसंबर का चुनाव स्थगित। अब 20 दिसंबर को मतदान होगा, 21 को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

प्रिया जैस

9 wards polls: नगर परिषद व नगर पंचायत चुनावों में कुछ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन रद्द किये जाने के खिलाफ अपील की थी जिसके चलते जिले के रामटेक, कोंढाली, कामठी व नरखेड़ के कुल 9 प्रभागों में सदस्यों के लिए 2 दिसंबर को होने वाले चुनाव आयोग ने स्थगित कर दिए हैं।

संबंधित प्रभागों में सदस्यों के चुनावों के लिए आयोग के सचिव ने जिलाधिकारियों को नये सिरे से चुनाव कार्यक्रम घोषित करने का निर्देश दिया है। उक्त कार्यक्रमानुसार अब संबंधित प्रभागों में 20 दिसंबर को मतदान होगा। नये सिरे से नामांकन की प्रक्रिया होगी।

इन प्रभागों में चुनाव रद्द

जिन प्रभागों में चुनाव रद्द हुए हैं उनमें रामटेक के प्रभाग क्रमांक 6-अ आजाद वार्ड, कोंढाली के प्रभाग क्रमांक 8 व 16 का समावेश है। दोनों प्रभागों में महिला उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म में त्रुटि बताकर उसे रद्द किये जाने के खिलाफ अपील की थी। इसी तरह कामठी के 3 प्रभागों में प्रभाग 10-अ, 11-ब और 17-ब का समावेश है।

नरखेड़ के 3 प्रभागों क्रमांक 2 ब, 5 ब और 7 अ में सदस्य पद के लिए चुनाव स्थगित किए गए हैं। जिन प्रभागों में चुनाव स्थगित किए गए हैं वहां चुनावी मैदान डटे सभी उम्मीदवारों में भारी निराशा देखी जा रही है। बताते चलें कि नगराध्यक्ष पदों के लिए चुनाव सभी जगहों पर पूर्ववत होंगे।

4 को घोषित होगा नया कार्यक्रम

जिलाधिकारी 4 दिसंबर को उपरोक्त स्थानों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित करेंगे। 10 दिसंबर नामांकन वापस लेने की तिथि होगी। 19 को चुनाव चिह्न वितरण व अंतिम सूची जारी होगी। 20 को वोटिंग और 21 को मतगणना व परिणाम घोषित किए जाएंगे। यह आदेश राज्य चुनाव आयोग के सचिव सुरेश काकाणी ने जारी किया है।

Delhi Building Collapse Live: CM रेखा ने संबंधित अधिकारियों के निलंबन के दिए निर्देश, रेस्क्यू जारी; 6 की मौत

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO