किरण धाड़े (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर के 29 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी किरण ने की आत्महत्या, शादी और नौकरी के नाम पर मिला धोखा

Nagpur Kabaddi Player Suicide: नागपुर के सावनेर में 29 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी किरण धाड़े ने शादी और नौकरी के नाम पर मिले धोखे व मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने जांच शुरू की।

आकाश मसने

Kiran Dhade Death Case: नागपुर के सावनेर इलाके से आई यह घटना दुख और आक्रोश पैदा करने वाली है। सावनेर तहसील के मालेगांव की रहने वाली 29 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी किरण सूरज धाड़े ने कीटनाशक का सेवन करके अपनी जान दे दी। राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर प्रदर्शन कर चुकी प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी किरण धाड़े (29) ने नौकरी और शादी के नाम पर मिले धोखे के कारण आत्महत्या कर ली। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

उनकी आर्थिक हालत काफी कमजोर थी। बीए तक पढ़ी किरण सेना, पुलिस, होमगार्ड और अन्य सरकारी नौकरियों के लिए लगातार प्रयास कर रही थीं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही थी। इसी बीच, स्वप्निल जयदेव लांबघरे नाम के युवक ने उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का लालच दिया और शादी का प्रस्ताव रखा। नौकरी की उम्मीद में किरण ने स्वप्निल से शादी कर ली।

मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग का शिकार

शादी के कुछ ही समय बाद किरण को पता चला कि वह धोखे में फंस गई हैं। स्वप्निल न सिर्फ नौकरी दिलाने के वादे से पीछे हट गया, बल्कि उसने किरण को मानसिक तौर पर परेशान करना शुरू कर दिया। वह उनसे संबंध बनाने का दबाव डालता था, फोन पर गालियां देता था और मना करने पर तलाक देने की धमकी भी देता था। लगातार हो रही प्रताड़ना और आर्थिक तनाव के कारण किरण मानसिक रूप से टूट चुकी थीं। इन परेशानियों से तंग आकर किरण ने पारिवारिक न्यायालय में तलाक का मामला भी दर्ज कराया था, लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुई। काम न मिलने के कारण उन्होंने सावनेर के डॉ. अनुज जैन के डेंटल क्लिनिक में नौकरी भी शुरू कर दी थी।

कीटनाशक पीकर दी जान

किरण ने स्वप्निल द्वारा भेजे गए सभी आपत्तिजनक मैसेज अपने मोबाइल में सुरक्षित रखे हुए थे। 4 दिसंबर की सुबह करीब 8:30 बजे, उन्होंने घर में ही कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिवार के लोगों ने उन्हें तुरंत सावनेर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें नागपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।

किरण के परिवार की शिकायत के आधार पर सावनेर पुलिस ने आरोपी स्वप्निल जयदेव लांबघरे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मामले की पूरी जांच के लिए मोबाइल में सुरक्षित मैसेज और अन्य प्रमाण भी जब्त किए हैं। बेरोजगारी और धोखे ने एक प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी की उम्मीदों को तोड़ दिया।

Delhi Building Collapse Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 7, दिल्ली HC में आज होगी सुनवाई; रेस्क्यू जारी

अमेरिका के साथ चांद पर चलेगा भारत, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- NASA ने ISRO को भेजा न्योता

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे