इस गर्मी में किस मटके का पानी रहेगा सबसे ठंडा? (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: इस गर्मी में किस मटके का पानी रहेगा सबसे ठंडा? जानें कैसे रखें खुद को कुल

बाजार में विविध प्रकार के मटके बिकने के लिए आए हैं। लेकिन बहुतों को यह नहीं मालूम होता है कि किस मटके का पानी सर्वाधिक ठंडा होता है।

आंचल लोखंडे

नागपुर: जिले में पिछले कुछ दिनों से आसमान के बादलों से घिरा होने के बाद बीते 2 दिन से रात में जमकर बारिश हो रही है। इसी बीच दोपहर को हर रोज सूरज की तपन महसूस की जा रही है। गर्मी में बाहर घूमने के दौरान सूख रहे गले को तर करने के लिए ठंडे पानी की जरूरत पड़ती है।

आम लोगों के घरों में फ्रिज होने के बाद भी गर्मी के मौसम में मटके का पानी पीने के लिए घर के वरिष्ठजनों का आग्रह रहता है। इसलिए अधिकांश लोग घर के लिए मटका खरीदकर ले आते हैं। बाजार में विविध प्रकार के मटके बिकने के लिए आए हैं। लेकिन बहुतों को यह नहीं मालूम होता है कि किस मटके का पानी सर्वाधिक ठंडा होता है।

चीनी मिट्टी का मटका

इस मटके का पानी ठंडा होने में विलंब लगता है। इसकी वजह से इन मटकों की मांग गर्मी में नहीं होती है। हालांकि सच यह भी है कि आकर्षक डिजाइन अनेकों को लुभाता है।

लाल मिट्टी का मटका

इस मटके का पानी चीनी मिट्टी के मटके की तुलना में जल्दी और काली मिट्टी के मटके से बहुत थोड़े विलंब से ठंडा होता है। जिले में इस मटके की बड़ी मांग होती है।

काली मिट्टी का मटका

इस मटके का पानी जल्दी ठंडा होता है। यह मटका विशिष्ट तरीके से काली मिट्टी से बनाया जाता है। रंग काला होने के बाद भी अन्य मटकों की तुलना में इसका पानी जल्दी ठंडा होता है।

40 डिग्री सेल्सियस में किया प्रयोग: 40 डिग्री सेल्सियस के तापमान में किस मटके में कम अवधि में पानी ठंडा होता है, इसकी पड़ताल करने पर काली मिट्टी का मटका ही बेहतर साबित हुआ। पानी ठंडा करने में लाल मिट्टी का मटका दूसरे नंबर पर रहा। इसी प्रकार चीनी मिट्टी के मटके में पानी ठंडा होने में सर्वाधिक विलंब हुआ।

कैसे होता है मटके का पानी ठंडा

मटका बनाते वक्त विविध सामग्री का उपयोग होता है। कच्चा मटका भट्ठी में पक्का किया जाता है। मटके के सूक्ष्म छिद्रों से पानी रिसते हुए ठंडा होता है। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

कौन सा मटका कितने में?

चीनी मिट्टी का मटका: चीनी मिट्टी का मटका 250 से 300 रुपए तक बाजार में बिक रहा है। कलाकृति उकेरी होने पर इसकी कीमत एक हजार रुपए से भी अधिक है।

काली मिट्टी का मटका: कम से कम 100-150 रुपए में उपलब्ध है। इस मटके की मांग सर्वाधिक होती है।

लाल मिट्टी का मटका: लाल मिट्टी के मटके की कीमत भी काली मिट्टी के मटके के बराबर ही है। यह मटका बाजार में 100 से 150 रुपए में उपलब्ध है।

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ चयनित अभ्यर्थी धरने पर बैठे

Explainer: आखिर क्या है 134 साल पुराना कावेरी जल विवाद, जिसको लेकर फिर आमने-सामने आए कर्नाटक और तमिलनाडु?

SIT की अंतिम रिपोर्ट: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT की क्लीन चिट

तमिलनाडु विधानसभा में एम. करुणानिधि के नाम पर बवाल, CM विजय ने विपक्ष से कहा- मैं माफी मांगता हूं

समुद्र के नीचे बढ़ रहा खतरा! हिंद महासागर में चीन के 64 रिसर्च जहाजों की तैनाती पर वाइस एडमिरल ने जताई चिंता