नागपुर, हिट एंड रन, कोर्ट, सजा,(सोर्स: एआई फोटो) 
नागपुर

नागपुर न्यायदंडाधिकारी कोर्ट का बड़ा फैसला: युवक की मौत के आरोपी को जेल, जुर्माना न भरने पर अतिरिक्त कैद

Nagpur Hit and Run: नागपुर की अदालत ने हिट एंड रन मामले में युवक की मौत के आरोपी को 6 महीने की जेल और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अन्य धाराओं में भी दंडित किया गया।

अंकिता पटेल

Nagpur Hit Run Conviction: नागपुर प्रथम वर्ग न्यायदंडाधिकारी एएन जगताप की कोर्ट ने हिंट एंड रन मामले में युवक की मौत के आरोपी लिंगा, तहसील कलमेश्वर निवासी गोपाल नामदेवराव खेडकर (25) को दोषी करार दते हुए 6 महीने कारावास ओर 25,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर एक महीने की अतिरिक्त जेल भुगतनी होगी।

इसके अलावा बीएनएस की धारा 279 और 338 के तहत दोषी पाये जाने पर 1-1 महीने की जेल और 1000-1000 रुपये का जुर्माना भी ठोका गया। जुर्माना न भरने पर क्रमशः 15 दिन और 1 महीने का अतिरिक्त कारावास होगा। वहीं धारा 177 के तहत 500 रुपये आर्थिक दंड, दंड न भररने पर 5 दिन की जेल भुगतनी होगी।

क्या है मामला?

मामला 20 सितंबर 2015 को दोपहर 2:30 बजे का है। साईबाबानगर, खरवी निवासी कृष्णा दौलतरावजी चाफले (49) ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने ऑटोरिक्शा से आवारी चौक से भांडेवाड़ी की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान फ्लाईओवर पर भांडेवाड़ी चौक से आ रही टाटा सूमी के चालक गोपाल ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दोपहिया वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोपहिया वाहन पर सवार करण मनोहर विजयकर (25) का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे फ्लाईओवर से नीचे गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।

इसके बाद भी गोपाल नहीं रुका और फिर उसने एक कार (एमएच31/एएच-3510) को टक्कर मार दी। उधर, करण को तुरंत मेयो ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

10 साल बाद हिट एंड रन आरोपी को सजा

पुलिस ने हिट एंड रन समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अगले ही दिन 21 सितंबर को आरोपी गोपाल को अरेस्ट कर लिया। 10 वर्ष से अधिक चली सुनवाई के बाद गोपाल को दोषी करार दिया गया।

एएसआई मोवाल ने कोर्ट में चार्जशीट पेश की। सरकारी वकील एड। मीनाक्षी करारे और बचाव पक्ष से एड। अनिल राय ने पैरवी की। शुभागी सावंत और शिल्पा ईटनकर ने कोर्ट का कामकाज देखा।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां