आपली बस पर पथराव (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर में हलबा समाज का उग्र आंदोलन, विरोध ने लिया हिंसक रूप, फोड़ी आपली बस, टायर भी फूंके

Nagpur protest: नागपुर में हलबा समुदाय का आरक्षण आंदोलन हिंसक हुआ। आपली बस पर पथराव, कई जगह टायर जलाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रिया जैस

Halba Community Protest: आरक्षण की मांग को लेकर हलबा समुदाय द्वारा शुरू किया गया आंदोलन गुरुवार को हिंसक हो गया। शाम ढलते ही हलबा समुदाय के युवकों ने सतनामीनगर और गंगाबाई घाट इलाकों में ‘आपली बस’ पर पथराव किया। इस दौरान बस की खिड़कियां टूट गईं जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। इसके अलावा समुदाय के युवकों ने 3 स्थानों पर टायर जलाकर भी अपना विरोध जताया।

डॉ. सुशील कोहाड़ और जगदीश खापेकर 5 नवंबर से गांधीबाग में आमरण अनशन पर हैं। संगठन का आरोप है कि सरकार के शहर में मौजूद होने के बावजूद सरकार और प्रशासन ने इस आंदोलन को नजरअंदाज किया है। संगठन ने चेतावनी दी थी कि सरकार को आदिवासी हलबा विद्रोह का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए, अन्यथा आंदोलन और तेज होगा और इसके लिए सरकार पूरी तरह जिम्मेदार होगी।

टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन

इसीलिए उन्होंने यशोदरानगर थानांतर्गत बिनाकी मंगलवारी मार्ग पर सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के पहुंचते ही वे भाग गए। इसके बाद शांतिनगर थानांतर्गत कुंभारपुरा और बस्तरवारी में भी कुछ युवकों ने रात करीब 8.30 बजे सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ‘हलबा एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

आपली बस पर फेंके पत्थर

गुरुवार की रात भी करीब 8.30 बजे कुछ युवकों ने सतनामीनगर और गंगाबाई घाट इलाकों में ‘आपली बस’ पर पत्थर फेंके और ‘हलबा एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाए। सूचना मिलते ही लकड़गंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सरकारी कामकाज में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है