पंचमतिया को हिरासत सोर्स- AI
नागपुर

नागपुर में DRI की बड़ी कार्रवाई: सड़ी सुपारी तस्करी मामले में कारोबारी जयेश पंचमतिया गिरफ्तार

Betel Nut Smuggling Nagpur: नागपुर में DRI ने सड़ी सुपारी तस्करी मामले में कारोबारी जयेश पंचमतिया को हिरासत में लिया। बांग्लादेश के रास्ते 105% कस्टम ड्यूटी चोरी और गुटखा कंपनियों को सप्लाई का शक है।

प्रमोद यादव

Highlights

  • DRI इंदौर की टीम ने नागपुर के कारोबारी जयेश पंचमतिया को हिरासत में लेकर इंदौर पहुंचाया।

  • कार्रवाई का संबंध 2024 में इंदौर में हुई सुपारी की बड़ी जब्ती से बताया जा रहा है।

  • सूत्रों के अनुसार, उस समय करीब 30 से 35 करोड़ रुपये की सुपारी पकड़ी गई थी।

  • कस्टम ड्यूटी की कथित चोरी के एंगल से DRI जांच कर रही है।

DRI Indore Betel Nut Case: DRI इंदौर की टीम पिछले दिनों नागपुर में कार्रवाई करते हुए सुपारी कारोबार से जुड़े जयेश पंचमतिया को उठाकर इंदौर ले गई, खबर लगते ही बाजार में हड़कंप मच गया है। डीआरआई ने इस मामले में देशभर से लगभग 10 कारोबारियों को उठाया है।

2024 में इंदौर में सड़ी सुपारी आयात से जुड़े मामले में विभाग ने यह कार्रवाई की है। सूत्रों ने बताया कि 2024 में इंदौर में लगभग 30-35 करोड़ रुपये की सुपारी पकड़ी गई थी। पंचमतिया के गोदाम में भी सुपारी पकड़ी गई थी। जिन बोरियों में सुपारी रखी गई थी उनमें 'ओरिजिन ऑफ बांग्लादेश' लिखा हुआ था।

कस्टम की चोरी बड़े पैमाने पर की गई

डीआरआई 'बांग्लादेश' से सुपारी आयात होने की कड़ी को खंगालने में लगी है। विभाग का कहना है कि बांग्लादेश में सुपारी नहीं होती है, जबकि बोरियों में बांग्लादेश लिखा हुआ था। विभाग को शक है कि इस मामले में कस्टम की चोरी बड़े पैमाने पर की गई है।

सुपारी पर लगभग 105 फीसदी कस्टम लगता है और सुपारी कारोबारी इसी को बचाने के चक्कर में तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं और चोरी छिपे सुपारी नागपुर तक लाते हैं। इसके बाद यहां से सुपारी की आपूर्ति गुटखा बनाने वाली कंपनियों को की जाती है।

नागपुर के ही 3 अन्य के नाम दर्ज

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में नागपुर जिले के ही 3 और लोग नामजद हैं। चौरसिया, सिद्दीक सुपारी कारोबार से जुड़े हैं, जबकि एक फाइनेंसर जो दिखाने के लिए लोहे का कारोबार करता है लेकिन सुपारी के लिए फाइनेंस भी करता है। उसका नाम भी इस एफआईआर में है।

आने वाले दिनों में इन व्यापारियों पर भी गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है। जयेश को इसलिए गिरफ्तार किया गया है, ताकि पूरे लिंक का पता लगाया जा सके।

सीबीआई में भी मामला मद्रास उच्च न्यायालय में

जयेश पंचमतिया (उर्फ टिक्कू भाई) व्यवसायी का नाम पूर्व में चेन्नई में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और मद्रास उच्च न्यायालय में सीमा शुल्क से जुड़े पुराने मामलों में भी आया था। इस मामले में भी पंचमतिया की अहम भूमिका थी और तब भी मामला सुपारी आयात से ही जुड़ा हुआ था।

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन

चक्रवात मुरासु का आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक असर, 18 उड़ानें रद्द, कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

औरंगजेब का पतन: दिल्ली का तख्त और 5 लाख की फौज... फिर क्यों महाराष्ट्र की मिट्टी बन गई मुगल सल्तनत की कब्रगाह?