Nagpur Citizens in Iran (सौ. नवभारत)  
नागपुर

ईरान-इजराइल युद्ध की तपिश नागपुर तक: खाड़ी देशों में फंसे अपनों की चिंता, जिला प्रशासन ने शुरू की हेल्पलाइन

Iran Israel War Impact Nagpur: ईरान-इजराइल युद्ध के चलते खाड़ी देशों में रह रहे नागपुरवासियों के परिजन चिंतित। जिला प्रशासन ने जानकारी जुटाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है।

रूपम सिंह

Nagpur District Administration Helpline : अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के प्रभाव अब भारत में भी दिखाई देने लगे हैं। इन दोनों देशों के संयुक्त हमले के बाद दुबई सहित खाड़ी देशों में भी हवाई हमले हुए हैं। इससे इन देशों में नौकरी और व्यवसाय के सिलसिले में रह रहे भारतीयों के परिजनों में चिंता का माहौल है। अनुमान है कि इन देशों में सैकड़ों नागपुर निवासी मौजूद हैं।

जिला प्रशासन ने इस संबंध में तुरंत जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर स्थानीय परिजनों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। शनिवार को अमेरिका-इजराइल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हवाई हमला किया। इसमें 40 से अधिक स्कूली छात्राओं की मौत के बाद वहां आपातकाल लागू कर दिया गया।

इसके जवाब में ईरान ने दुबई सहित खाड़ी देशों पर हवाई हमले किए। इससे खाड़ी देशों में रह रहे नागपुरवासियों के परिवारों में चिंता व भय का माहौल है। दुबई, शारजाह, कुवैत, ओमान और अबूधाबी में बड़ी संख्या में नागपुर के नागरिक रहे हैं। मराठी और सिंधी समाज के कई युवा व्यवसाय के सिलसिले में दुबई आते-जाते रहते हैं। शहर के कई परिवार स्थायी रूप से वहां बसे हुए हैं।

कुछ लोग ओमान की रिलायंस कंपनी में कार्यरत हैं, तो कई युवा शारजाह और दुबई में नौकरी कर रहे हैं। हाल ही में नागपुर के एक डॉक्टर ने दुबई के अस्पताल में नौकरी ज्वाइन की है। इसी तरह अनेक नागपुरवासी खाड़ी देशों में कार्यरत हैं। परिजन अपनों से फोन पर संपर्क बनाए हुए हैं और हालचाल पूछ रहे हैं। ईरान में भी दक्षिण भारत के बड़ी संख्या में डॉक्टर कार्यरत हैं, जिनमें विदर्भ क्षेत्र के कुछ लोगों के होने की चर्चा है।

महाराष्ट्र सरकार की अपील

आपात स्थिति में संबंधित देशों में स्थित भारतीय दूतावासों के 24 बाय 7 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की गई है। दूतावास नियमित रूप से स्थिति पर नजर रख रहे है और आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने विदेश में रह रहे राज्य के नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने तथा आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ईरान-इजराइल युद्ध की आग दुबई तक पहुंच गई है। ईरान और दुबई में कितने नागपुर निवासी हैं, इसकी नागपुर जिला प्रशासन ने बताया की जानकारी जुटाई जा रही है। केंद्र सरकार और भारतीय दूतावास की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। जिला प्रशासन भी कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा, परिजन तुरंत आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं,

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं