नागपुर में ठगी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

भरोसे की आड़ में करोड़ों की चपत! 2 दाल मिल मालिकों से 6.25 करोड़ की ठगी, मुंबई-जबलपुर के ठगों पर FIR

Nagpur pulse mill fraud: नागपुर में 2,000 टन चने के नाम पर 6.25 करोड़ की ठगी। लकड़गंज पुलिस ने मुंबई और जबलपुर के 4 व्यापारियों पर दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला।

प्रिया जैस

Ganesh Dal Mill Scam: नागपुर के लकड़गंज थाना क्षेत्र में स्थित 2 दाल मिल मालिकों को 2,000 टन चना आपूर्ति करने का झांसा देकर 6.25 करोड़ रुपये की ठगी की गई। इस मामले में पुलिस ने मुंबई और जबलपुर के 4 व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में नरीमन प्वाइंट, मुंबई निवासी उमर गुलाबसाहब शेख; जुहू, मुंबई निवासी संकेश्वर सिंह एवं विक्रम लालबहादुर सिंह और जबलपुर निवासी विवेक मतानी का समावेश है।

पुलिस ने बाबुलबन निवासी पन्नालाल प्यारेचंद सेवक (64) और वैष्णोदेवी चौक, वर्धमाननगर निवासी निखिल मनोहर भोजवानी (34) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पन्नालाल सेवक की कोंढाली में गणेश दाल मिल नाम से कंपनी है, जहां चने की खरीदी-बिक्री होती है। वहीं से कच्चा माल खरीदा जाता है। मुंबई के ब्रोकर उमर शेख ने जनवरी 2025 को सेवक से संपर्क कर व्यापार शुरू किया।

ऐसे दिलाया भरोसा

शुरुआत में उसने 225 टन चना सप्लाई कर उनका भरोसा जीत लिया। इसके बदले सेवक ने जबलपुर स्थित अंकिता इंडस्ट्रीज के खाते में 93 लाख रुपये जमा किए। कुछ महीनों बाद शेख ने सेवक को 1 हजार टन चना दिलाने का झांसा दिया और इसके लिए 3 करोड़ 10 लाख रुपये एडवांस मांगे। इसी तरह उसने निखिल भोजवानी को भी 1 हजार टन चना उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

2,000 टन चना बुक

दोनों दाल मिल मालिकों ने कुल 2,000 टन चना बुक किया। शेख ने 4 दिनों के भीतर चना भेजने का आश्वासन दिया था लेकिन बाद में वह टालमटोल करने लगा। कुछ दिनों बाद उसने कहा कि पूरा माल संकेश्वर सिंह और विवेक मतानी के माध्यम से भेजा जाएगा। काफी समय बीत जाने के बावजूद माल नहीं मिला तो दोनों ने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की।

इस दौरान आरोपियों ने बैंक में पैसे जमा करने की फर्जी स्लिप वाट्सएप पर भेजकर रकम लौटाने का दावा किया लेकिन वास्तव में उनके खातों में कोई पैसा जमा नहीं हुआ। ठगी का पता चलने पर सेवक और भोजवानी ने नागपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने