क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में 3 ड्रग्स विक्रेता (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर में बढ़ता ड्रग्स नेटवर्क! मानकापुर में MD डीलिंग का पर्दाफाश, पुलिस ने पकड़े 3 पेडलर्स

Nagpur Drug Bust: नागपुर क्राइम ब्रांच ने मानकापुर क्षेत्र से तीन ड्रग्स विक्रेताओं को पकड़ा। 2.60 लाख की एमडी समेत 16.25 लाख रुपये का माल जब्त, सप्लायर की तलाश जारी।

प्रिया जैस

Nagpur Crime Branch NDPS action: क्राइम ब्रांच की एनडीपीएस सेल ने सोमवार देर रात मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर मानकापुर परिसर में 3 ड्रग्स विक्रेताओं को दबोचा। आरोपियों से 2.60 लाख रुपये की मेफेड्रान ड्रग्स (एमडी) सहित 16.25 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। उन्हें माल सप्लाई करने वाले आरोपी की तलाश जारी है।

पकड़े गए आरोपियों में न्यू मानकापुर निवासी नवाब तोहिद जमशेद खान (31), चेतना अपार्टमेंट, मानकापुर निवासी आयुष अमृत मेश्राम (21) और गायत्री एन्क्लेव, फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रोहित रवींद्र सिंह (26) का समावेश है। पुलिस को खबर मिली थी कि नवाब पिछले कुछ समय से ड्रग्स बिक्री के धंधे में सक्रिय है। उसने भारी मात्रा में माल खरीदा है और सोमवार रात अपने साथियों के साथ डील करने वाला है।

नागपुर पुलिस की कार्रवाई

खबर के आधार पर पुलिस ने नवाब के घर के पास जाल बिछाया। रात 2.30 बजे के दौरान तीनों आरोपी न्यू मानकापुर के राज अपार्टमेंट के सामने एसयूवी गाड़ी के पास दिखाई दिए। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास 52 ग्राम एमडी बरामद हुआ। पुलिस ने ड्रग्स, वाहन और 3 मोबाइल जब्त कर लिए।

पूछताछ में नवाब ने बताया कि वह हसनबाग निवासी शहनवाज उर्फ पक्या मोहम्मद आरिफ (30) से माल खरीदता है। शहनवाज ही विभिन्न शहरों से माल मंगवाता है और उन्हें सप्लाई करता है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर गजानन गुल्हाने, पीएसआई नागेश कुनावार, हेड कांस्टेबल शेलेष डोबोले, विवेक अढ़ाऊ, अरविंद गेड़ेकर, धनपत मंझरेटे, अनुराग बांते, अनूप यादव, पूजा और पायल ने यह कार्रवाई की।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

भारत में 50 साल बाद हो रहा परिसीमन; जानें अब तक कितनी बार हुआ डिलिमिटेशन, कब-कब बढ़ीं लोकसभा की सीटें

संसद विशेष सत्र 30 नवंबर: परिसीमन विधेयक पर क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

परिसीमन विधेयक पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने डिलिमिटेशन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया

पहले किया था इनकार, अब एयरलाइन सेक्टर में एंट्री की तैयारी, अडाणी ग्रुप ने सरकार से मांगी बड़ी मंजूरी