कांग्रेस वन-टू-वन संवाद (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

दिल्ली दरबार तय करेगा नागपुर कांग्रेस का नया अध्यक्ष! पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने बताए नए नियम

Nagpur Congress President: नागपुर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चयन प्रक्रिया शुरू। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कार्यकर्ताओं से किया वन-टू-वन संवाद। दिल्ली से लगेगी अंतिम मुहर।

प्रिया जैस

Nagpur Congress Arun Yadav: कांग्रेस देशभर में शहर, जिला, मंडल स्तर पर संगठन के नवनिर्माण का अभियान चला रही है। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए हर शहर व जिले के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं सहित अध्यक्ष बनने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर रहे हैं।

इसी क्रम में नागपुर शहर के पर्यवेक्षक पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने नागपुर शहर अध्यक्ष पद चयन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू कर दी है। उन्होंने देवड़िया कांग्रेस भवन में कार्यकारिणी की बैठक भी ली। उसके पूर्व आयोजित प्रेस-परिषद में उन्होंने बताया कि कांग्रेस (Congress) के अहमदाबाद में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के नवनिर्माण का निर्णय लिया गया था।

अध्यक्ष पद के चयन के लिए अनेक मापदंड बनाए गए हैं। इच्छुक कार्यकर्ताओं को उन बिंदुओं पर तौला जाएगा। उनसे सीधे चर्चा की जाएगी। फिर स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के साथ ही विविध संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी संवाद साधा जाएगा। शहर के भावी ‘अध्यक्ष’ को पार्टी द्वारा निर्धारित मापदंडों पर खरा उतरना होगा।

दिल्ली से ही होगा अंतिम निर्णय

अरुण यादव ने बताया कि अब तक देश के 14-15 राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नई इकाइयां गठित हो गई हैं और सभी संगठन को मजबूत बनाने के कार्य में जुट भी गए हैं। सभी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से अच्छा कार्य कर रहे हैं। शहर, जिला व मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ की जाएंगी। आगामी 4-5 दिन नागपुर शहर के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे।

पार्टी के सभी स्थानीय नेताओं के सलाह-मशविरा से ऐसी कार्यकारिणी का गठन करने का प्रयास करेंगे, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में मजबूती से जा सकें। रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी और अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर दिल्ली से ही लगेगी। प्रेस-परिषद में शहर अध्यक्ष व विधायक विकास ठाकरे, अशोक बोबडे, जिया पटेल, विधायक अभिजीत वंजारी, अनीस अहमद, विशाल मुत्तेमवार, नैश नुसरत, उमाकांत अग्निहोत्री, अतुल कोटेचा, संजय महाकालकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

केरलम जीतेंगे, असम में मिलेगी मजबूती

यादव ने दावा किया कि केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) जीत रही है वहीं असम में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कई तरह के गेम खेल रही है। यादव ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर जोरदार हमले किये। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कई प्रकार के माफिया हैं।

भू-माफिया, शराब माफिया, शिक्षा माफिया, खनिज माफिया जो बीजेपी के राज में सक्रिय हैं। वहीं चल रहे किसान आंदोलन पर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कभी अन्नदाताओं के साथ नहीं रही। समय पर गेहूं की खरीदी शुरू नहीं होने से मजबूर किसानों को 80 फीसदी उपज बाजार में बेचनी पड़ी। समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है।

Kota Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 8 यात्रियों की मौत; कई घायल

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल

तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में ली गईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा, बाहर आते ही पुलिस पर उठाए सवाल

CBI से अंकिता के माता-पिता की मुलाकात, हत्या में VIP के शामिल होने का आरोप; जज की निगरानी में जांच की मांग