अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे सोर्स: सोशल मीडिया
नागपुर

संविधान दिवस पर नागपुर में CJP की रैली, अभिजीत दिपके बोले-लोकतंत्र बचाने को संघर्ष, पार्टी बनाने का विचार नहीं

Nagpur Constitution Day Rally: संविधान दिवस पर नागपुर में कॉकरोच संगठन ने देशव्यापी आंदोलन का एलान किया। अभिजीत दिपके और आशुतोष रांका ने युवाओं से लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • नागपुर में कॉकरोच संगठन ने देशव्यापी संविधान बचाव आंदोलन का एलान किया।

  • अभिजीत दिपके और आशुतोष रांका ने युवाओं से आगे आने की अपील की।

  • संविधान चौक की सभा में अभिनेता प्रकाश राज होंगे शामिल।

  • संगठन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर सवाल उठाए।

  • विदर्भ और मराठवाड़ा के किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी।

Nagpur Constitution Day CJP Abhijeet Dipke Democracy: संविधान दिवस के अवसर पर नागपुर में कॉकरोच संगठन ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। संयोजक अभिजीत दिपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका ने युवाओं से संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की। संविधान चौक पर आयोजित सभा में अभिनेता प्रकाश राज के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

तैयार रहो, आ रहे हैं...आंदोलन को देशव्यापी बनाने का एलान

नागपुर में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा। लोकतांत्रिक व्यवस्था में तानाशाही के लिए कोई स्थान नहीं है और देश का संचालन संविधान के अनुसार ही होना चाहिए। इसी विचार के साथ कॉकरोच संगठन ने देशव्यापी संघर्ष की तैयारी शुरू की है। संगठन के संयोजक अभिजीत दिपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका ने ‘तैयार रहो, आ रहे हैं...का नारा देते हुए संविधान बचाव आंदोलन को व्यापक बनाने की घोषणा की।

संविधान दिवस के अवसर पर नागपुर में संगठन की ओर से बड़ी रैली और संविधान चौक पर सभा आयोजित करने की तैयारी की गई। सभा में अभिनेता प्रकाश राज के भी शामिल होने की जानकारी दी गई है।

लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका पर उठाए सवाल

संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बातचीत में अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने भाजपा पर विधायकों को तोड़ने, चुनाव में हस्तक्षेप और वोट चोरी जैसे आरोप लगाए। कोल्हापुर की गोकुल संस्था का उदाहरण देते हुए उन्होंने सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का दावा किया।

दिपके ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए नागरिकों को जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सौरव दास को विदेश जाने से रोके जाने की भी निंदा की।

राजनीतिक दल बनाने का इरादा नहीं

दिपके ने स्पष्ट किया कि कॉकरोच संगठन का उद्देश्य संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए काम करना है। संगठन न तो कोई राजनीतिक दल बनाएगा और न ही किसी राजनीतिक पार्टी की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में मंदिर-मस्जिद और जाति-धर्म के बजाय शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं जैसे स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र को केंद्र में रखकर व्यंग्यात्मक टिप्पणी भी की गई। दिपके ने ‘मोदी चालीसा’ की व्यंग्यात्मक प्रस्तुति दी।

किसानों और मजदूरों के मुद्दे भी उठाएंगे

सह-संयोजक आशुतोष रांका ने बताया कि संगठन विदर्भ और मराठवाड़ा के सूखाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर किसानों की समस्याओं को समझेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को दी जा रही 5,000 रुपये की सहायता पर्याप्त नहीं है और उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान की जरूरत है।

रांका ने दिल्ली सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में युवाओं, महिलाओं और मजदूरों से जुड़े मुद्दे उठाने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि जंतर-मंतर पर आंदोलन रोकने का प्रयास किया गया तो देशव्यापी आंदोलन खड़ा किया जाएगा। दिल्ली में पिछले आंदोलन के दौरान मेट्रो सेवाएं बंद किए जाने और भारी पुलिस बंदोबस्त का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलनों से डर रही है।

अजिंक्य शिंदे ने संगठन के आगामी दौरे और आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी दी। संगठन ने स्पष्ट किया कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का यह अभियान अल्पकालिक नहीं, बल्कि दीर्घकालिक होगा।

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी कुलदीप कपूर बड़ौत से गिरफ्तार, 2023 से था उद्घोषित अपराधी

सौरव दास के खिलाफ LOC जारी, नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर? दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का बयान

UP Election 2027: अमेठी-रायबरेली में ज्यादा मजबूत कौन है? समाजवादी पार्टी या कांग्रेस

26/11 Attack: देश के सर्वोच्च बलिदान को सलाम, देश के दिग्गजों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जीरो टॉलरेंस

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें