घर में घुसा तेंदुआ (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर में मची सनसनी, घर में घुसा खूंखार तेंदुआ तो दहशत में आए लोग, भांडेवाड़ी से सामने आया VIDEO

Bhandevadi Leopard News: नागपुर के भांडेवाड़ी इलाके में तेंदुआ एक घर के दूसरे माले तक पहुंचा, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। वन विभाग, पुलिस और बचाव दल का अभियान जारी है।

प्रिया जैस

Nagpur Breaking News: नागपुर शहर में मानव–वन्यजीव टकराव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार सुबह पूर्व नागपुर के भांडेवाड़ी क्षेत्र में एक तेंदुआ अचानक एक घर में घुस गया और सीधे दूसरे माले तक पहुंच गया। करीब नौ बजे सामने आई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

भांडेवाड़ी इलाका जंगल से सटा हुआ है और बीते कुछ दिनों से तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चर्चा चल रही थी। लेकिन बुधवार को वह सीधे घर के भीतर दाखिल हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। अचानक ऊपर की मंज़िल पर तेज़ आवाज़ें सुनाई दीं। शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई पालतू जानवर होगा, पर आवाज़ें बढ़ने पर जब वे ऊपर पहुँचे, तो सामने तेंदुए को देखकर घबरा गए और तुरंत घर से बाहर निकल गए। थोड़ी ही देर में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिनमें से कई मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

मौके पर पहुंचे वन्यजीव अधिकारी

सूचना मिलते ही वन्यजीव वार्डन अजिंक्य भटकर और टीटीसी सेंटर के स्वप्निल बोधाने मौके पर पहुंचे और पुष्टि की कि घर में घुसा जानवर तेंदुआ ही है। इसके बाद वन विभाग, पुलिस, आपदा प्रबंधन दल और पशु बचाव टीम ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई और लोगों से अपील की गई कि वे भीड़ न लगाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तेंदुआ संभवतः भोजन या पानी की तलाश में भांडेवाड़ी के जंगल क्षेत्र से बस्ती की ओर आया होगा। नागपुर में डंपिंग यार्ड, नालों और जंगल के नज़दीक बसे इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही आम होती जा रही है। शहर का फैलता दायरा भी उनके प्राकृतिक आवास पर दबाव बढ़ा रहा है।

काबू में तेंदुआ

तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। फिलहाल किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन एक जंगली जानवर का घर के दूसरे माले तक पहुंच जाना लोगों में भय पैदा कर रहा है। भीड़ द्वारा लगातार वीडियो बनाए जाने से हालात बिगड़ने की आशंका भी जताई गई, जिसके चलते पुलिस को लोगों को हटाना पड़ा।

वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि तेंदुआ दिखने पर उसके पास न जाएं, उसे उकसाएं नहीं और बचाव दल को सहयोग करें। चूंकि तेंदुआ अब तक पूरी तरह काबू में नहीं आया है, इसलिए इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

घटना एक बार फिर यह संकेत देती है कि नागपुर में वन्यजीवों की गतिविधियां तेज़ हो रही हैं। तेंदुआ, सांप, बंदर और अन्य प्राणी शहर में लगातार दिखाई दे रहे हैं, जिससे रोकथाम उपायों को मजबूत करने की मांग बढ़ रही है।

Delhi Building Collapse Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 7, दिल्ली HC में आज होगी सुनवाई; रेस्क्यू जारी

अमेरिका के साथ चांद पर चलेगा भारत, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- NASA ने ISRO को भेजा न्योता

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे