एक्सप्रेस-वे की प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स - AI
नागपुर

नागपुर-वैनगंगा हाईवे 2,554 करोड़ रुपये से बनेगा 6 लेन, 42 KM मार्ग का निर्माण ढाई साल में पूरा करने का लक्ष्य

Nagpur Bhandara NH 53 Six Lane: NHAI ने नागपुर-वैनगंगा भंडारा मार्ग को 2,553 करोड़ रुपये की लागत से सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे बनाने के लिए निविदा जारी कर दी है। इससे मध्य भारत का व्यापार तेज होगा।

प्रमोद यादव

Highlights

  • नागपुर-वैनगंगा मार्ग के लगभग 42 किलोमीटर हिस्से को सिक्स लेन बनाने की योजना है।

  • परियोजना की अनुमानित लागत 2,553.84 करोड़ बताई गई है।

  • राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने निविदा जारी करने की जानकारी दी गई है।

  • व्यस्त जंक्शनों पर फ्लाईओवर और स्थानीय आवाजाही के लिए पैदल यात्री व वाहन अंडरपास प्रस्तावित हैं।

Nagpur Venganga Expressway: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 499.800 से 541.800 किमी के मुंबई-कोलकाता नेशनल हाईवे (NH-53) के अत्यंत महत्वपूर्ण नागपुर-वैनगंगा (भंडारा) मार्ग को आधुनिक सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे में तब्दील करने का रास्ता पूरी तरह साफ कर दिया है।

एनएचए‌आई ने इसे सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे बनाने की कवायद भी शुरू कर दी है। 2,553।84 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत वाली इस मेगा परियोजना के लिए एनएचएआई ने निविदा जारी की है और अब बहुत जल्द इसके तहत नागपुर-वैनगंगा मार्ग के 42 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच को सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे में विकसित किया जाएगा।

एनएचएआई के दिशानिर्देशों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। तकनीकी मूल्यांकन कर संभवतः दिसंबर के आखिरी में इस काम को जमीन पर उतारने के लिए भूमि हस्तांतरण पूरा कर कार्यान्वयन शुरू हो जाएगा।

NH 53, 6-लेन हाईवे पर मिलेंगी ये खास सौगातें

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वीकृत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) और डिजाइन प्लान के तहत इस पूरे हिस्से का कायाकल्प आधुनिक सुविधाओं के साथ किया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ 10.5 मीटर चौड़ा मुख्य कैरिजवे (3-3 लेन) और 2.5 मीटर का पेव्ड शोल्डर होगा।

बीच में 5.0 मीटर के मजबूत मीडियन और क्रैश बैरियर लगेंगे, यातायात को सुगम और सिग्नल फ्री बनाने के लिए इस 42 किलोमीटर के मार्ग के महत्वपूर्ण व्यस्त जंक्शनों पर फ्लाईओवर और स्थानीय निवासियों, पैदल यात्रियों और हल्के वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विभिन्न किलोमीटरों पर पेडेस्ट्रियन अंडरपास तथा बेहिकुलर अंडरपास बनाए जाएंगे।

इन फ्लाईओवर व अंडरपास से वाहन चालकों का सफर और आसान व सुविधाजनक हो सकेगा। वैनगंगा नदी के पास और अन्य जल स्रोतों पर बने पुराने पुलों व बॉक्स कलवर्ट्स का चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण भी किया जाएगा। इसके साथ ही रिहायशी इलाकों के पास 7 मीटर चौड़ी सर्विस रोड, ड्रेनेज सिस्टम और भारी वाहनों के चालकों के लिए आधुनिक 'ट्रक ले-बाय' विकसित किए जाएंगे।

विदर्भ और मध्य भारत के व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

यह मार्ग नागपुर शहर को छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाला सबसे प्रमुख आर्थिक रूट है। वर्तमान में भारी ट्रैफिक के दबाव के कारण इस पर सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है।

इस 2,553 करोड़ की परियोजना के धरातल पर उतरने से न सिर्फ मालवाहक वाहनों की आवाजाही सुगम होगी बल्कि लॉजिस्टिक्स लागत घटने के साथ-साथ विदर्भ के औद्योगिक विकास को भी सुविधा मिलेगी।

2.5 वर्ष की समयावधि

  • 42 किमी के स्ट्रेच का होगा पूरा निर्माण

  • मार्ग पर पुल, अंडरपास भी विकसित होंगे

  • बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर मॉडल पर होगा कार्यान्वयन

  • काम पूरा करने की डेडलाइन 'ढाई साल' तय

लंदन पहुंची प्रदर्शन की आंच! EC के खिलाफ पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर विरोध, ध्रुव राठी ने समर्थकों को बुलाया

India Russia Oil Deal: ट्रंप का यू-टर्न: रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ से भारत-चीन को राहत, जानें पूरा मामला

कॉकरोच के लिए बापू से लाठी मांगी, मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला का VIDEO वायरल; जंतर-मंतर पर तंज कसते दिखे

Kota Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 8 यात्रियों की मौत; कई घायल

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं