प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का जिम्मा सौंपना पड़ा भारी, सदर में कर्मचारी ने मालिक को लगाया 24 लाख का चूना

Employee Online Banking Scam: नागपुर में एक आर्किटेक्ट के कर्मचारी ने बैंकिंग आईडी और ओटीपी का दुरुपयोग कर 24 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। सदर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

अपूर्वा नायक

Nagpur Architect Bank Fraud: नागपुर में एक आर्किटेक्ट के साथ 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता मोहम्मद शारिक गुलाम मोहम्मद शेख, निवासी महालक्ष्मी सिटी, बोखारा, ने अपने ही कर्मचारी पर बैंकिंग व्यवहार में हेराफेरी का आरोप लगाया है।

शारिक का सदर स्थित मंगलवारी कॉम्प्लेक्स में ‘रूमी एसोसिएट्स एंड कंस्ट्रक्शन’ नाम से कार्यालय है। ऑफिस के कामकाज के लिए उन्होंने रिपब्लिकननगर, जरीपटका निवासी शुभम नंदेश्वर को नौकरी पर रखा था।

विश्वास जीत किया विश्वासघात

कुछ ही समय में शुभम ने उनका विश्वास जीत लिया। इसके बाद शारिक ने कंपनी के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, पेमेंट ट्रांसफर और अन्य बैंकिंग कार्य उसी को सौंप दिए। उसे बैंकिंग आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराए गए थे। समय-समय पर वह ओटीपी लेकर लेनदेन करता रहा।

स्टेटमेंट जांच में सामने आया गड़बड़झाला

कुछ दिन पहले बैंकिंग लेनदेन में गड़बड़ी का संदेह होने पर शारिक ने अपने खातों की स्टेटमेंट की जांच की। जांच में पता चला कि 15 सितंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 के बीच शुभम ने उनके बैंक खातों से करीब 24 लाख रुपये अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लिए।

पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

मामले की शिकायत सदर पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी शुभम नंदेश्वर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है