नागपुर पुलिस न्यूज (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो) 
नागपुर

पुलिस को चुनौती! नागपुर का फरार गैंगस्टर आबू बुकी की 'सूफी नाइट' में मना रहा था जश्न- inside स्टोरी

Nagpur Crime News: नागपुर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार गैंगस्टर आबू बुकी की पार्टी में पहुंचा। फिरौती मामले में था फरार। फरियादी ने पलटा बयान। पढ़ें पूरी इनसाइड स्टोरी।

प्रिया जैस

Gangster Abu Nagpur: दक्षिण नागपुर के चर्चित गैंगस्टर आबू ने जेल से बाहर आने के बाद फिर अपनी गैंग को वसूली अभियान में सक्रिय कर दिया। उसकी गैंग ने एक बार मालिक को धमकाकर 50,000 रुपये की फिरौती मांगी। सक्करदरा पुलिस ने विगत 3 दिसंबर को ही बड़ा ताजबाग निवासी आबू उर्फ फिरोज खान, अब्दुल सत्तार अब्दुल सुभान (43), परवेज मिर्जा उर्फ भुरु मेहताब बेग (30), अब्दुल गफ्फार सुभान खान और अन्य के खिलाफ फिरौती वसूली सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन आबू अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। ताज्जुब की बात ये है कि आबू फरार रहते हुए बुधवार को एक क्रिकेट बुकी की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुआ। वहां शहर के अधिकांश अपराधी मौजूद थे। फरार रहते हुए भी आबू के वहां पहुंचने से सभी चौंक गए और उसकी हिम्मत की दाद देने लगे। बुधवार को पूर्व नागपुर के चर्चित बुकी विलास का जन्मदिन था।

पार्टी में सूफी नाइट का आयोजन

विलास के जन्मदिन का समारोह किसी बड़े नेता से कम नहीं था। मंगलवार रात से ही नंदनवन स्थित उसके घर के आगे युवाओं का जमावड़ा लगने लगा। रास्ते पर स्टेज सजाया गया और नेता की तरह ही विलास की एंट्री हुई। जोरदार आतिशबाजी की गई। यहां तक तो सब ठीक था। बुधवार को विलास ने भंडारा रोड के एक फार्महाउस में अपने जन्मदिन की पार्टी में सूफी नाइट का आयोजन किया।

शहर के अधिकांश अपराधी हुए शामिल

इस पार्टी में शहर के लगभग सभी अपराधियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विलास के साथ दोनों सुमित, गौतस्कर शाहरुख और आबू एक साथ सोफा पर बैठकर सूफी गीतों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। पार्टी विलास का जन्मदिन कम और अपराधियों का गेट-टूगेदर ज्यादा लग रही थी।

पिछले कुछ समय में ही विलास ने क्रिकेट बेटिंग के धंधे में जबरदस्त नाम बना लिया। दौलत और शोहरत दोनों कमाई लेकिन सवाल ये उठता है कि एक पेशेवर मुजरिम जो पहले से ही फिरौती वसूली के मामले में फरार है, वो पुलिस के हाथ नहीं लगता लेकिन बिना किसी डर के पार्टी में शामिल होने आया। आबू को मकोका सहित अन्य मामलों में न्यायालय से सशर्त जमानत मिली है।

फरियादी भी डर गया

3 दिसंबर को पुलिस ने शिवनगर निवासी गौरव तलमले की शिकायत पर आबू और उसकी गैंग के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह मामला तूल पकड़ने लगा और अचानक ही बुधवार को गौरव ने एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस में बताया कि उसने आबू के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। केवल परवेज, सत्तार और गफ्फार ही उसके बार में आए थे। उन तीनों ने ही उसे धमकाकर गालीगलौज की थी।

उसने शिकायत में आबू के नाम का कहीं उल्लेख भी नहीं किया था। नागपुर पुलिस ने केवल संदेह के आधार पर उसे आरोपी बना दिया। उल्लेखनीय बात ये भी है कि अगस्त 2021 में गौरव की मां बबीता तलमले की शिकायत पर भी पुलिस ने आबू सहित उसके साथियों के खिलाफ बार से फिरौती वसूली करने का मामला दर्ज किया था। उस प्रकरण में आबू आरोपी था लेकिन इस प्रकरण में गौरव के नये बयान से ट्विस्ट आ गया है। अब देखना ये है कि पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी