12वें मंजिल से छात्र ने छलांग लगाकर आत्महत्या प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर में 9वीं के छात्र ने 12वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पिता के सामने हुआ दर्दनाक हादसा, जांच में जुटी पुलिस

Nagpur student suicide: नागपुर के बेलतरोड़ी में 14 वर्षीय छात्र निनाद ने 12वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार सदमे में है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच कर रही है।

प्रमोद यादव

Nagpur Beltarodi police station: नागपुर जिले में बेलतरोड़ी थानांतर्गत पृथ्वीराजनगर में एक दर्दनाक घटना सामने आयी। 14 वर्षीय छात्र ने अपार्टमेंट के 12वें माले से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लो। इस घटना से पूरी सोसाइटी में शोक का वातावरण है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

आत्महत्या की वजह सामने नहीं आयी। मृतक ए विंग, मैक्स ग्लोरी अपार्टमेंट निवासी निनाद यतिद्र विश्वकमाँ बताया गया। निनाद डीपीएस मिहान में 9वीं कक्षा का छात्र था। पिता यतिंद्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और निजी संस्थान में काम करते हैं। निनाद उनका एकलौता बेटा था। वह स्कूल बस से जाना-आना करता था।

बुधवार को दोपहर में उसे स्कूल से घर लौटने में 10 मिनट की देरी हो गई। इसीलिए माता-पिता उसका इंतजार कर रहे थे। दोपहर 3.30 बजे यतिंद्र ने अपने फ्लैट की गैलेरी से नीचे झांककर देखा तो निनाद ऑटो चालक से बात करता दिखाई दिया। पिता फ्लैट से नीचे आए और निनाद से देरी का कारण पूछा।

उपचार के लिए ले जाया गया मेडिकल

तब उसके पास स्कूल बैग भी नहीं था। पिता ने बैग के बारे में पूछा तो निनाद ने सी विंग में रहने बाले मित्र द्वारा साथ ले जाने की जानकारी दी, बैग लेकर घर आता हूँ, कहकर वह लिफ्ट से ऊपर गया, महज 10 मिनट बाद पिता को तल मंजले पर कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी।

उन्होंने पास जाकर देखा तो निनाद खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। सिर और हाथ-पैर में गंभीर बोर्ट आयी थीं। तुरंत उसे उपचार के लिए नागपुर मेडिकल अस्पताल ले जाया गया।

रविंद्र ने कहा कि आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पायी

डॉक्टर ने जांच करते ही उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से एमएलसी मिलने पर बेलतरोडी बेलतरोड़ी पुलिस को घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें निनाद अकेला ऊपर जाता दिखाई दिया, जांच करने पर उसका बैग भी इमारत की छत पर मिला।

इंस्पेक्टर रविंद्र नाइकवाड ने कहा कि पूरी घटना की तफ्तीश करने के बाद कुछ भी संदेहास्पद मालूम नहीं पड़ता है। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पायी। माता-पिता को गहरा सदमा पहुंचा उनसे ज्यादा पूछताछ नहीं हो पायी। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना