हितेन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

दुनिया का सबसे छोटा वेदर स्टेशन, हितेन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज कराया नाम

Guinness World Record: नागपुर के 16 वर्षीय हितेन ने दुनिया का सबसे छोटा AI वेदर स्टेशन बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। डिवाइस तापमान, आर्द्रता और मौसम डेटा को रियल टाइम में एनालाइज करता है।

प्रिया जैस

Smallest Weather Station: नागपुर सिटी के 16 वर्षीय छात्र ने दुनिया का सबसे छोटा वेदर स्टेशन बनाकर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराया है। यह डिवाइस पूरी तरह से काम करने वाला वेदर स्टेशन है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से मौसम की जानकारी और विश्लेषण करता है।

इसकी खासियत है इसका बेहद छोटा आकार, स्मार्ट फीचर्स और साधारण डिजाइन। यह तापमान, आर्द्रता और अन्य डेटा को रियल टाइम में जांचता है और एआई की मदद से उसे तुरंत प्रोसेस करता है। स्कूल ऑफ स्कॉलर्स, अत्रे लेआउट के छात्र हितेन के इस डिवाइस में एक छोटा माइक्रोकंट्रोलर है जिसमें इनबिल्ट सेंसर लगे हैं जो तापमान, आर्द्रता और वायुदाब नापते हैं।

एआई मॉडल चलता है स्टेशन

इसके बाद यह वहीं पर एक एआई मॉडल चलाता है बिना इंटरनेट के, ताकि मौसम में छोटे बदलाव भी पहचान सके और अलर्ट दे सके। यह 2 रिचार्जेबल बैटरी से चलता है जिसमें पावर स्विच और वोल्टेज रेगुलेटर भी है जिससे यह कई घंटों तक भरोसेमंद तरीके से काम करता रहता है। हितेन ने सभी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को ध्यान से फिट करने के लिए एक छोटा बॉक्स डिजाइन किया और 3डी प्रिंटर से उसे प्रिंट किया।

यह मॉडल खास सॉफ्टवेयर में तैयार किया गया और फिर पीएलए मटेरियल से 3डी प्रिंट किया गया। इस डिवाइस का आकार इतना छोटा है कि यह हाथ की हथेली से भी छोटा है। यह प्रोजेक्ट दिखाता है कि तकनीक को कितनी कॉम्पैक्ट और उपयोगी बनाया जा सकता है। इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हितेन का अभिनंदन किया।

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल