सरकारी कांट्रैक्टर राधेश्याम बियानी गिरफ्तार (डिजाइन फोटो) 
नागपुर

मुन्ना वर्मा आत्महत्या केस: सरकारी कांट्रैक्टर राधेश्याम बियानी गिरफ्तार, जांच में हुए कई खुलासे

Munna Verma Suicide Case: मुन्ना वर्मा सुसाइड मामले में नागपुर क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सरकारी कांट्रैक्टर सोनेगांव निवासी राधेश्याम बियानी को अरेस्ट किया।

प्रिया जैस

Nagpur News: कांट्रैक्टर मुन्ना उर्फ पेनमाचा वर्मा (61) की आत्महत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी एचबी इस्टेट, सोनेगांव निवासी राधेश्याम बियानी (57) बताया गया। बियानी भी सरकारी कांट्रैक्टर है। इसके पहले पुलिस वर्मा की आत्महत्या के मामले में पूसद अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के संचालक शरद मैंद और चर्चित अपराधी मंजीत वाड़े को गिरफ्तार कर चुकी है।

वर्मा साई एसोसिएट कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाते थे। वर्ष 2012 में उन्होंने पूसद अर्बन बैंक से 6 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। आर्थिक हालत खस्ता होने के कारण बैंक लोन की कुछ किस्तें बकाया रह गईं। ब्याज का बोझ बढ़ता गया। मैंद ने बैंक की रकम चुकाने के लिए और कर्ज लेने को कहा। वर्मा अपनी संपत्ति गिरवी रखकर लोन लेते रहे। इसका ब्याज भी वर्मा पर बढ़ता गया। फिर मैंद के कहने पर उन्होंने मंजीत वाड़े से कर्ज लिया।

वर्मा की पत्नी ने 10 लोगों का दिया नाम

रकम नहीं लौटा पाने के कारण मैंद और वाड़े ने वर्मा को धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने वर्मा को उनके घर पर ही बंधक बना लिया था। इस वजह से वर्मा तनाव में थे और 1 सितंबर को उन्होंने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वर्मा की पत्नी ने अपनी शिकायत में 10 लोगों का नाम दिया था। मैंद और वाड़े की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। इसके बाद अजनी थाने में मैंद के खिलाफ दूसरा मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया बियानी का नाम

वर्मा की आत्महत्या के मामले की जांच के दौरान बियानी का नाम सामने आया। बियानी ने अपने बयान में बताया कि वह केवल एक बार वर्मा से मिले थे लेकिन सीसीटीवी फुटेज की जांच में बियानी आत्महत्या से पहले 2 बार वर्मा से मिले थे। पुलिस ने बियानी के घर की तलाशी ली तो वर्मा की घड़ी और कुछ वस्तुएं बरामद हुईं जिससे पुलिस का संदेह गहराया और बियानी को गिरफ्तार किया गया। रविवार को पुलिस बियानी को न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत की मांग करेगी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज